Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

हरभजन सिंह का बयान- धोनी बड़े खिलाड़ी हैं, उन्हें परखने की जरूरत नहीं

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम में महेंद्र सिंह धोनी की वापसी पिछले एक साल से नहीं हुई है। धोनी ने आखिरी मैच पिछले साल इंग्लैंड में हुए विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले के रूप में खेला था। इसके बाद वो फिर मैदान पर नहीं दिखे। वह आईपीएल के जरिए टीम में जगह बनाने की सोच रहे थे, लेकिन कोरोना वायरस के कारण टूर्नामेंट सस्पेंड कर दिया गया। अब ऐसा अनुमान लगाया जा रहा कि आईपीएल ना होने से धोनी की आईसीसी टी20 में जगह बनना मुश्किल हैं, लेकिन स्पिनर हरभजन सिंह का कहना है कि धोनी इतने बड़े प्लेयर हैं कि उन्हें परखने की जरूरत नहीं है।

हरभजन ने कहा, ''धोनी ऐसे बड़े खिलाड़ी हैं कि उन्हें आईपीएल की फॉर्म के आधार पर परखा नहीं जा सकता। आखिर धोनी को आप कैसे परख सकते हैं? आप उनकी आईपीएल फॉर्म देखोगे या उन्हें सम्मान दोगे या इस बात को ध्यान में रखोगे कि वह भारत के महानतम खिलाड़ियों और कप्तानों में से एक हैं। धोनी ने भारतीय क्रिकेट के लिए काफी योगदान दिया है।''

उन्हें बताने की जरूरत नहीं

उन्हें बताने की जरूरत नहीं

हरभजन ने कहा, ''आपको धोनी को यह बताने की जरूरत नहीं है कि वह योग्य हैं या नहीं। इसलिए मुझे नहीं लगता कि आपको इस बारे में ज्यादा सोचने की जरूरत है। अगर आपको लगता है कि आपको धोनी की जरूरत है और वह उपलब्ध हैं तो आपको उन्हें चुनना चाहिए।'' हरभजन ने साथ ही कहा कि हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या को टी-20 विश्व कप की टीम में होना चाहिए। हरभजन ने कहा कि वह मैच जिताने वाले खिलाड़ी हैं।

पांड्या को भी चुनना पड़ेगा

पांड्या को भी चुनना पड़ेगा

ऑफ स्पिनर हरभजन ने कहा, ''हार्दिक पंड्या विश्व कप के बाद से ज्यादा नहीं खेले हैं लेकिन मैं आपको लिखकर दे सकता हूं कि अगर वह फिट रहते हैं तो चाहे वह आईपीएल खेलें या नहीं, लेकिन जब टीम चुनी जाएगी तो वह टीम में होंगे क्योंकि अगर टीम को संयोजन बनाए रखना है तो हार्दिक को टीम में चुनना पड़ेगा। आपको इस तरह के खिलाड़ी चाहिए होते हैं। इसलिए कुछ खिलाड़ियों को आईपीएल की फॉर्म के आधार पर परखा नहीं जा सकता।''

पीड़ितों की कर रहे हैं सहायता

पीड़ितों की कर रहे हैं सहायता

इसके अलावा हरभजन ने यह भी बताया कि कैसे वह कोरोना वायरस के कारण पीड़ित लोगों की सहायता कर रहे हैं। उन्होंने 5000 शोषित बच्चों को खाना खिलाने का फैलाने का फैसला किया है। हरभजन ने कहा, ''हमारी एक टीम है जो लगातार काम कर रही है। मैं मुंबई से उनसे लगातार संपर्क में हूं। हम सख्ती से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं। हमने वहां घेरे बना रखे हैं।''

Story first published: Thursday, April 16, 2020, 20:00 [IST]
Other articles published on Apr 16, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+