कोरोना वायरस के चलते चेतेश्वर पुजारा को लगा बड़ा झटका, फिरा उम्मीद पर पानी
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के कारण पूरी दुनिया दहशत है। अगर ये महामारी ना होती इस वक्त आईपीएल की धूम होती जहां देशी-विदेशी खिलाड़ी मैदान पर चाैकों-छक्कों की बरसात करने के लिए तैयार रहते हैं। आईपीएल स्थगित तो हुआ लेकिन इस बीच भारतीय टेस्ट टीम के सलामी बल्लेबाज को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, पुजारा ने इंग्लिश काउंटी टीम ग्लूस्टरशायर के साथ करार किया था। लेकिन पुजारा और ग्लूस्टरशायर के बीच ये डील रद्द हो गई है।

कोरोना की वजह से रद्द हुई डील
कोविड-19 महामारी का असर इंग्लिश काउंटी पर भी पड़ा है। पुजारा ने इस साल इंग्लिश काउंटी में ग्लूस्टरशायर के साथ डिवीजन एक के लिए 6 मैच खेलने की डील की। लेकिन अब ये डील रद्द हो गई है। पुजारा 12 अप्रैल से लेकर 22 मई के बीच काउंटी चैम्पियनशिप के तहत ग्लूस्टरशायर के लिए 6 मैच खेलने वाले थे। ग्लूस्टरशायर की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि कोरोना की वजह से वैश्विक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए ये डील रद्द की जा रही। ये ऐसा इसलिए किया गया कि इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने 28 मई तक इंग्लैंड में प्रोफेनल क्रिकेट पर रोक लगा दी है।

28 मई तक क्रिकेट निलंबित
ग्लूस्टरशायर क्लब की तरफ से विज्ञप्ति जारी कर कहा कि इस साल हम चेतेश्वर पुजारा को इंग्लिश काउंटी सत्र 2020 में अपनी टीम के लिए खेलते नहीं देख पाएंगे। ये पुजारा के प्रशंसकों के लिए बुरी खबर है। ग्लूस्टरशर ने गुरुवार को कहा कि वैश्विक स्वास्थ्य संकट को देखते हुए यह अनुबंध अब रद्द हो गया है, जिसके कारण इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने 28 मई तक सभी पेशेवर क्रिकेट को निलंबित कर दिया है।

समय बढ़ सकता है आगे
क्लब ने बयान में कहा, 'हमें अब 2020 सीजन में ग्लूस्टरशर के लिए चेतेश्वर पुजारा को खेलते हुए देखने का मौका नहीं मिलेगा। जैसा कि आप वाकिफ होंगे कि मई 2020 के अंत तक कोई भी क्रिकेट नहीं खेला जाएगा। कोविड-19 महामारी जिस तरह पूरी दुनिया में फैल रही है, हमें समझना होगा कि क्रिकेट के बिना यह समय और आगे तक बढ़ सकता है।' बयान में कहा गया कि इस साल हमने सर्दियों में इंग्लिश काउंटी सत्र 2020 की जमकर तैयारी की। ये हमारे क्लब की 150वीं वर्षगांठ है। इंग्लिश सीजन डिले होने के चलते हमारे स्टाफ, खिलाड़ियों और प्रत्येक व्यक्ति जो क्लब से जुड़ा है उसके लिए घोर निराशा हुई है। पुजारा इससे पहले इंग्लैंड में डर्बीशर, यॉर्कशर और नॉटिघंमशर के लिए खेल चुके हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
