पीटर सिडल ने चुनी अपनी सर्वश्रेष्ठ टेस्ट XI टीम, इस भारतीय दिग्गज को बनाया कप्तान
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के चलते सभी लोग घर में कैद हो चुके हैं। इस महामारी से लड़ने के लिए यही तरीका है कि खुद को भीड़ से बचाया जाए। ज्यादातर देशों में लाॅकडाउन किया गया है। ऐसे में सभी क्रिकेटर्स भी घर बैठकर परिवार के साथ समय बीता रहे हैं जो पूरे साल मैदान पर अपना खेल दिखाते थे। हालांकि, इस समय खिलाड़ी ऐसे किस्से जाहिर कर रहे हैं जिन्हें अभी तक फैंस अनजान थे। कोई अपने करियर के सफर की चर्चा कर रहा है तो किसी ने अपने पसंदीदा खिलाड़ियों का खुलासा किया। इस बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज पीटर सिडल ने भी अपनी टेस्ट इलेवन टीम चुनी, जिसमें सिर्फ दो भारतीय दिग्गजों को चुना गया है।

इन दो भारतीयों को चुना
सिडल की इस टीम में चार अफ्रीकी, तीन इंग्लिश, दो भारतीय और दो श्रीलंकाई क्रिकेटर शामिल हैं। सिडल ने पिछले साल दिसंबर में ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था। उन्होंने उन खिलाड़ियों को चुना जो उनके समय में खेले। 35 साल के जिन दो भारतीयों को अपनी प्लेइंग इलेवन में रखा, वो हैं- महेंद्र सिंह धोनी व सचिन तेंदुलकर। धोनी को कप्तान भी बनाया गया। सिडल ने मिस्टर भरोसेमंद के नाम से मशहूर राहुल द्रविड़ को भी इस टीम में टीम में जगह नहीं दी है।

किसी भी टीम को हरा सकती है ये टीम
अपनी इस टेस्ट इलेवन टीम चुनने पर सिडल ने कहा, ''डरने की बात नहीं है, यह टीम दुनिया में कहीं भी जीत दर्ज कर सकती है।'' सिडल ने पारी के आगाज का जिम्मा एलिस्टेयर कुक और ग्रीम स्मिथ को दिया है, जबकि तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए उन्होंने कुमार संगकारा को चुना है। संगकारा हालांकि उनकी टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज नहीं हैं। उन्होंने ये जिम्मेदारी धोनी को साैंपी है।

सातवें नंबर पर रखा धोनी को
चाैथे नंबर के लिए सचिन को चुना है, जबकि एबी डिविलियर्स उनकी टीम में नंबर पांच पर खेलने उतरेंगे। वहीं ऑलराउंडर जैक्स कालिस छठे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे। सिडल ने सचिन को लेकर कहा, ''सचिन मेरे पहले टेस्ट विकेट थे और वो बहुत शानदार था। वो मेरे पहले टेस्ट विकेट थे, मुझे उसके लिए लंबा इंतजार करना पड़ा था।'' सातवें नंबर पर धोनी को रखा गया है। तेज गेंदबाज के तौर पर इस टीम में स्टुअर्ट ब्रॉड, डेल स्टेन और जेम्स एंडरसन को सिडल ने चुना है, जबकि रंगना हेराथ इकलौते स्पिन गेंदबाज हैं।
सिडल की ऑल-टाइम विरोधी XI टेस्ट टीमः
एलिस्टेयर कुक (इंग्लैंड), ग्रीम स्मिथ (द. अफ्रीका), कुमार संगकारा (श्रीलंका), सचिन तेंदुलकर (भारत), एबी डिविलियर्स (द. अफ्रीका), जैक्स कालिस (द. अफ्रीका), महेंद्र सिंह धोनी (भारत), स्टुअर्ट ब्रॉड (इंग्लैंड), डेल स्टेन (द. अफ्रीका), रंगना हेराथ (श्रीलंका), जेम्स एंडरसन
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
