Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

जब निदहास ट्राॅफी में दिनेश कार्तिक को आया रोहित पर गुस्सा, अनसुनी बात आई सामने

नई दिल्ली। अगर दिनेश कार्तिक के करियर की सबसे चर्चित पारी की बात की जाए तो वो थी साल 2018 में निदहास ट्राॅफी के फाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई पारी। कार्तिक ने तब 8 गेंदों में नाबाद 29 रन बनाते हुए भारत को जीत दिलाई थी, जिसमें 2 चाैकों के अलावा तीन छक्के भी शामिल थे। लेकिन ये बात अभी तक किसी को नहीं पता थी कि टीम को ट्राॅफी दिलाने वाले कार्तिक उसी मैच में कप्तानी कर रहे रोहित शर्मा पर गुस्सा हो गए थे।

इसलिए थे गुस्सा

इसलिए थे गुस्सा

कार्तिक ने खुलासा करते हुए कहा, ''हमें मैच जीतने के लिए 12 गेंद में 34 रनों की जरूरत थी और मैं बल्लेबाजी के लिए अंदर जा रहा था। मैं बहुत चिढ़ा हुआ था। मैं सोच रहा था कि मैं पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करता हूं पर मुझे 7वें नंबर पर उतारा गया। क्या मैं बहुत खराब क्रिकेट खेलता हूं। क्या ये बाकी बल्लेबाज मुझसे अच्छा खेलते हैं या फिर मुझपर भरोसा नहीं किया जाता। मैं रोहित से यही सवाल पूछना चाहता था जो उस समय मेरे मन में आए।''

अनुभव ने दिलाई जीत

अनुभव ने दिलाई जीत

भारत के लिए यह मैच जीतना आसान नहीं था, लेकिन कार्तिक ने सब खेल बदल दिया। इसपर उन्होंने कहा कि ऐसे समय अनुभव ही काम आता है। कार्तिक ने कहा, ''अनुभव हमें मजबूत बनाता है। जब आखिरी ओवर में 14 रन चाहिए थे तो सभी को पता था कि दबाव गेंदबाज और बल्लेबाज दोनों पर है। यहीं पर आपका विश्वास, प्रैक्टिस काम में आती है। बड़े खिलाड़ी इसलिए दबाव में अच्छा प्रदर्शन करते हैं क्योंकि वो बहुत मेहनत करते हैं। जब आखिरी गेंद फेंकी जानी थी तो मैंने सोचा था कि मैं बस गेंद पर पूरा शॉट खेलूंगा। मैं यही सोच रहा था कि गेंदबाज कोई गलती करे फिर मैं उसका पूरा फायदा उठाऊं। अंत में हुआ भी ऐसा और हम मैच जीतने में कामयाब हो गए।''

रोहित छोड़ चुके थे टेस्ट खेलने की उम्मीद

रोहित छोड़ चुके थे टेस्ट खेलने की उम्मीद

फिलहाल रोहित भारतीय टेस्ट टीम में भी बताैर ओपनर पक्की जगह बना चुके हैं। लेकिन एक समय ऐसा भी था जब उन्होंने उम्मीद छोड़ दी थी कि वो टेस्ट क्रिकेट खेल पाएंगे। रोहित को लेकर कार्तिक ने कहा, ''रोहित ने जब डेब्यू किया था तो मैं वहीं पर था। उस टीम में मैं ही ऐसा बल्लेबाज था जो उनके साथ खेला था। उन्होंने बहुत उतार-चढ़ाव देखे हैं बाद में उन्होंने खुद को पहचाना। मुझे लगता है कि रोहित ने मान लिया था कि वो अच्छे टेस्ट खिलाड़ी नहीं हैं और उन्होंने खुद को इस दबाव से ही हटा लिया। उसके बाद वो देखिए कैसे रन बना रहे हैं।''

Story first published: Thursday, April 23, 2020, 19:12 [IST]
Other articles published on Apr 23, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+