Video: कार्तिक और केए राहुल ने लिए हार्दिक पांड्या के मजे, फिर मिला ऐसा जवाब
नई दिल्ली। भारतीय स्टार ऑल राउंडर हार्दिक पांड्या को श्रीलंका में जारी निदहास ट्रॉफी से आराम दिया गया है। दक्षिण अफ्रीका से वापसी के बाद पांड्या को आराम दिया गया है। वहीं भारतीय टीम ने पहला मैच श्रीलंका के हाथों गंवाने के बाद दूसरे मैच में बांग्लादेश को करारी शिकस्त दी। भारतीय कप्तान विराट कोहली, विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी, हार्दिक पंड्या और भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव जैसे खिलाड़ी इस सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं हैं। इनकी जगह टीम में कुछ युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है।
|
पांड्या के टीम में नहीं होने से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ रहा
हालांकि भारतीय टीम रिलैक्स लग रही है। खिलाड़ी भी काफी हसी मजाक के मूड में लग रहे हैं। दरअसल बीसीसीआई ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट वीडियो शेयर किया है जिसमें दिनेश कार्तिक और केएल राहुल मिलकर हार्दिक पांड्या के मजे ले रहे हैं। ये दोनों कह रहे हैं कि पांड्या के टीम में नहीं होने से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ रहा, उल्टा वो टीम में होते हैं तो बाकी के खिलाड़ी परेशान हो जाते हैं।
|
हमें तुम्हारी बिल्कुल भी कमी नहीं खल रही है पांड्या
दोनों इस क्लिप में कहते हैं कि "हमें तुम्हारी (पांड्या) बिल्कुल भी कमी नहीं खल रही है। आने वाले तीन महीने सबसे ज्यादा शांत होंगे। हम काफी रिलैक्स महसूस करेंगे। ट्रिप पर भी सब कुछ ठीक है। काफी शांति भी है, क्योंकि हार्दिक किसी डीवी से कम नहीं हैं। हम जब भी कहीं बाहर जाते हैं, तो पांड्या को सभी की अटेंशन चाहिए होती है। वह चाहते हैं कि हर कोई उन्हें देखे। जब बोलें, तो हर कोई उन्हें सुने। वह सबको बताना पसंद करते हैं कि देखो मैंने यह घड़ी खरीदी। यह सामान मैंने खरीदा। लेकिन हां, वह हमारा मनोरंजन करते रहते हैं। हम उन्हें वाकई में मिस करेंगे।"
|
हार्दिक पांड्या ने भी बड़ा ही प्यारा जवाब दिया
हालांकि इन दोनों की इतनी खिंचाई का हार्दिक पांड्या ने भी बड़ा ही प्यारा जवाब दिया है। पांड्या ने बीसीसीआई का वीडियो कोट करते हुए लिखा- "मैं फिर भी तुम दोनों को बहुत प्यार करता हूं।" बता दें कि पांड्या अब सीधे आईपीएल खेलेंगे जहां वे मुंबई इंडियंस की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। वहीं भारतीय टीम की बात करें तो उसे अब अपना तीसरा मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ 12 मार्च को खेलना है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
