कोहली ने अपने RCB साथी को किया निर्ममता से ट्रोल, कहा- ये है 'पूरा जोकर'
नई दिल्ली: रोहित शर्मा ने टीकटॉक पर कुछ मजेदार वीडियो पोस्ट करने के लिए अपने भारतीय टीम के साथी युजवेंद्र चहल पर चुटकी ली थी। हालांकि चहल को इससे फर्क नहीं पड़ा और उनके अपने तरीके से मनोरंजन जारी रहेगा।
अब शुक्रवार (24 अप्रैल) को भारतीय कप्तान विराट कोहली ने भी हरियाणा के स्पिनर को जमकर ट्रोल किया। अपने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) टीम के साथी एबी डिविलियर्स के साथ अपने लाइव इंस्टाग्राम सेशन के दौरान, उन्होंने चहल पर मजाक किया, जो RCB के लिए भी खेलते हैं।
कोहली ने डीविलियर्स से कहा कि वह चहल के टिकटॉक वीडियो को देखें जो आजकल वह कोरोनोवायरस लॉकडाउन के दौरान बना रहे हैं। कोहली ने उन्हें एक 'जोकर' कहा है। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान कोहली ने कहा, "आपको चहल के वीडियो देखना चाहिए, वह पूरा जोकर है।"
इस महीने की शुरुआत में, रोहित ने अपने मुंबई इंडियंस के साथी खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह के साथ बातचीत करते हुए, चहल का मजाक उड़ाया था। चहल पर कटाक्ष करते हुए, रोहित ने कहा, "चहल तू अपना पितजी को नाचा रहा है। तुझे शरम आ रही है क्या?
इसके अलावा आरसीबी के प्रशंसकों के प्यार और वफादारी के बारे में बात करते हुए, कोहली ने कहा कि जब तक वह आईपीएल खेल रहे हैं, तब तक वह अपनी टीम नहीं छोड़ेंगे।
आरसीबी तीन बार आईपीएल के फाइनल में पहुंची है लेकिन ट्रॉफी जीतने नहीं जीत पाई है। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान और आरसीबी टीम के पूर्व खिलाड़ी एबी डिविलियर्स के साथ इंस्टाग्राम पर एक लाइव सत्र के दौरान, कोहली ने कहा कि टूर्नामेंट जीतना लक्ष्य है लेकिन वह परिणामों के बावजूद टीम को नहीं छोड़ेंगे।
डिविलियर्स ने कहा, 'यही मेरी स्थिति है। मैं कभी आरसीबी को नहीं छोड़ना चाहता लेकिन इसके लिये मुझे लगातार रन बनाते रहने होंगे। आपको पता है कि मैं कप्तान नहीं हूं।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
