जब ड्रेसिंग रूम में इरफान पठान के पिता को देखकर घबरा गए जावेद मियांदाद
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने एक मजेदार किस्सा सुनाया है। इरफान ने वो किस्सा सुनाया जब पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर जावेद मियांदाद उनके पिता को अचानक ड्रेसिंग रूम में देखकर घबरा गए थे। इरफान ने स्टार स्पोर्ट्स के क्रिकेट कनेक्टेड शो में इसका खुलासा किया।

मियांदाद ने किया था ये कमेंट
दरअसल, साल 2003-03 में भारतीय टीम पाकिस्तान दाैरे पर गई थी। इरफान ने कहा कि मुझे अभी भी याद है कि जावेद मियांदाद ने कहा था कि इरफान पठान जैसे गेंदबाज पाकिस्तान की हर गली में घूमते फिरते हैं। जब मेरे पिता ने जावेद के इस बयान को खबरों में पढ़ा तो उन्हें ये बात बिल्कुल पसंद नहीं आई। इस खबर को पढ़ने के बाद मेरे पिता ने मुझसे कहा कि वे मियांदाद से मिलना चाहते हैं। उन्होंने मुझसे आकर कहा कि वो पाकिस्तान के ड्रेसिंग रूम में जाना चाहते हैं लेकिन मैं मना करता रहा।

देखकर घबरा गए जावेद मियांदाद
इरफान ने आगे कहा कि मेरे मना करने के बाद भी पिता वहां चले गए और जैसे ही मियांदाद ने मेरे पिता को देखा वो घबराकर खड़े हो गए और कहा कि मैंने आपके बेटे के बारे में कुछ नहीं कहा है। मेरे पिता ने मुस्कुराकर कहा कि मैं यहां आपसे उस बारे में बात करने नहीं आया हूं। मैं आपसे मिलना चाहता था, क्योंकि आप एक शानदार खिलाड़ी थे।

इरफान के लिए साबित हुआ था शानदार दाैरा
पाकिस्तान का दौरा ऑस्ट्रेलिया में अपनी शुरुआत करने के बाद इरफान की दूसरी श्रृंखला थी। पठान की गेंद के साथ पाकिस्तान में शानदार दौरा हुआ था। तीन एकदिवसीय मैचों में, उन्होंने आठ विकेट लिए, जबकि तीन टेस्ट मैचों में उन्होंने 12 विकेट लिए। सौरव गांगुली की कप्तानी में, भारत ने एकदिवसीय श्रृंखला 3-2 से जीती और इसके बाद टेस्ट श्रृंखला में 2-1 से जीत दर्ज की।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
