Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

त्रिकोणीय श्रृंखला : रोचक होगी जिंबाब्वे-श्रीलंका भिड़ंत

जिंबाब्वे की टीम ने भारत को हराकर अपने खाते में पहले ही एक जीत दर्ज करा ली है जबकि श्रीलंकाई टीम रविवार को भारत के हाथों सात विकेट से हार चुकी है। ऐसे में जिंबाब्वे की टीम जहां अपना विजय क्रम जारी रखना चाहेगी वहीं श्रीलंकाई टीम का प्रयास प्रतियोगिता में बने रहने का होगा।

जिंबाब्वे की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शुक्रवार को भारत को पराजित किया था। उसने 285 रन के लक्ष्य को बड़ी आसानी से हासिल कर लिया था। उस मैच में जिंबाब्वे के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा की शानदार झलक दिखाई थी।

इस टीम की यह प्रतिभा हालांकि हाल ही में आयोजित ट्वेंटी-20 विश्व कप में सामने नहीं आई थी। अभ्यास मैचो में जिंबाब्वे की टीम ने बेशक आस्ट्रेलिया और पाकिस्तान को हराया था लेकिन वह टीम अपना एक भी ग्रुप मैच नहीं जीत सकी थी।

अभ्यास मैचों और शुक्रवार को भारत के खिलाफ मिली जीत ने साबित कर दिया है कि जिंबाब्वे में न माहौल की कमी है न कि प्रतिभा की। यह देश क्रिकेट और राजनीति के लिहाज से पिछले एक दशक से संक्रमण काल के गुजर रहा है।

ऐसे में इस देश में एक त्रिकोणीय श्रृंखला का आयोजन होना अपने आप में एक बड़ी घटना है। उस पर भारत और श्रीलंका जैसी दो बड़ी टीमों का इसमें हिस्सा लेना और भी बड़ी बात मानी जा सकती है। जिंबाब्वे के क्रिकेट प्रेमियों और खिलाड़ियों को इस बात का आभास है और यही कारण है कि वे इस मौके को किसी भी लिहाज से हाथ से नहीं जाने देना चाहते।

इन्हीं सब कारणों से मंगलवार को होने वाला मुकाबला काफी रोचक हो जाता है। इस मैच के लिए भारी संख्या में दर्शकों के जुटने की उम्मीद है क्योंकि वे भारत को हराने वाली अपनी टीम से एक बार फिर चैम्पियनों वाला प्रदर्शन देखना पसंद करेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:37 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+