भारत के लिए इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर ने कही बड़ी बात, जीता भारतीयों का दिल
नई दिल्ली। इंग्लैंड की महिला स्टार विकेटकीपर सारा टेलर को भारत में आगामी त्रिकोणीय टी-20 सीरीज और वनडे सीरीज के लिए आराम दिया गया है। दरअसल टेलर की फिटनेस को ध्यान में रखते हुए उन्हें भारत के दौरे के लिए इंग्लैंड की टीम में शामिल नहीं किया गया है। खुद इंग्लैंड के कोच मार्क रॉबिन्सन ने स्वीकारा कि टेलर के साथ कोई समस्या नहीं है हालांकि उन्होंने जोर देते हुए स्वीकार किया उन्हें मैनेजमेंट की आवश्यता है। उन्होंने कहा कि किसी भी खिलाड़ी की फिटनेस का ख्याल रखना सबसे बड़ी बात है और यही कारण है कि सारा इस दौरे पर नहीं जा रही है।

सारा का ये ट्वीट भारतीयों का भी दिल जीत रहा है
आपको बता दें कि सारा टेलर इंग्लैंड की सबसे पसंदीदा विकेट कीपर में से एक हैं। लेकिन वे इस बार अपनी टीम के साथ भारत नहीं आ रही हैं। हालांकि उन्होंने एक ट्वीट पर अपनी टीम को बधाई दी है। सारा का ये ट्वीट भारतीयों का भी दिल जीत रहा है जिसमें भारत की तारीफ की गई है। बता दें कि भारत दौरे के लिए इंग्लैंड में तीन नए चेहरे शामिल किए हैं जिनमें ब्रायनी स्मिथ, ऐलिस डेविडसन-रिचर्ड्स और केटी जॉर्ज शामिल हैं।
|
टेलर की भारत में भी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है
सारा टेलर की भारत में भी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है और भारत के लोग उन्हें खूब प्यार करते हैं। फिलहाल सारा ने ट्विटर पर अपने फैंस को धन्यवाद कहते हुए ट्वीट किया- "भारत जैसे एक अविश्वसनीय देश पर जाने के लिए नई खिलाड़ियों और टीम को शुभकामनाएं! समर्थन के लिए किए गए आपके सभी मैसेज के लिए भी सभी का धन्यवाद। मैं जिसे (क्रिकेट) प्यार करती हूं उसके लिए कुछ करने का यह सही निर्णय है :)"
|
भारत से आपके लिए बहुत सारा प्यार
एक भारतीय ने लिखा- धन्यवाद सारा, भारत से आपके लिए बहुत सारा प्यार। हम हमेशा आपका स्वागत करने के लिए तैयार हैं।
|
आप एक प्रेरणा हो
एक अन्य भारतीय ने लिखा- भारत के लिए आपके शब्दों के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद सारा। आप एक प्रेरणा हो।
|
इसने मेरी आंखों में आंसू ला दिए
आपको बता दें कि सारा जितनी मजाकिया हैं उतना ही इमोशनल भी हैं। इसकी झलक तब दिखी जब अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर एक शख्स ने उन्हें अपना प्रेरणास्त्रोत बताया। सारा ने इस ट्वीट को शेयर करते हुए लिखा- इसने मेरी आंखों में आंसू ला दिए। धन्यवाद!

सारा टेलर का दिल टीम इंडिया के क्रिकेटर रवींद्र जड़ेजा पर भी आ चुका
सारा टेलर का दिल टीम इंडिया के क्रिकेटर रवींद्र जड़ेजा पर भी आ चुका है। सारा रवींद्र जड़ेजा को इतना पसंद करती थीं कि उन्होंने एक रात में एक नहीं बल्कि एक साथ 12 ट्विट किए थे। सारा ने इस दौरान लिखा- आज रात मैं और तुम?

शानदार रहा है सारा का करियर
20 मई 1989 को लंदन में जन्मी सारा 9 टेस्ट मैचों की 16 पारियों में 295 रन बना चुकी हैं। इसके अलावा 113 वनडे मैचों की 106 पारियों में वह 147 रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 3786 रन बना चुकी हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
