Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कपिल देव का लॉकडाउन लुक, गंजे सिर के साथ काले सूट और चश्मे में फैंस को चौंकाया

नई दिल्ली: सचिन तेंदुलकर ने COVID-19 लॉकडाउन के दौरान अपने खुद के बालों को ट्रिम करने की तस्वीरें पोस्ट की थी, जिसके एक दिन बाद पूर्व भारतीय कप्तान और महान ऑलराउंडर कपिल देव के ट्विटर पर नए रूप का खुलासा हो गया है।

कपिल इस नए लुक में स्टाइलिश दिख रहे हैं और वह सिर मुंडाकर पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। भारत के पहले विश्व कप विजेता कप्तान को धूप का चश्मा पहने और काले रंग का ब्लेजर पहने भी देखा जा सकता है क्योंकि वह डैशिंग लग रहे थे।

कपिल का नया गंजा लुक-

कपिल का नया गंजा लुक-

कपिल का नया लुक देखकर हर कोई हैरान नजर आ रहा है। उनके इस नए लुक पर उनके टीम के पूर्व साथी चेतन शर्मा भी काफी खुश हैं। मुंडाए हुए सिर, चेहरे पर रखी हुई दाढ़ी के साथ कपिल फिल्मी स्टाइल चरित्र की भांति नजर आ रहे हैं। चेतन शर्मा लिखते हैं-

अख्तर ने कहा- अब बॉलर गेंद पर नहीं लगाएंगे लार, रिवर्स स्विंग के लिए ICC करे ये मदद

लीजेंड कपिल देव का नया लुक, एक शानदार, अच्छा लगा। पाजी को अलग रूपों में देखना बेहतरीन है, जबरदस्त..

सैलून हो चुके बंद, दिग्गजों ने धारण किए नए लुक-

सैलून हो चुके बंद, दिग्गजों ने धारण किए नए लुक-

बता दें कि कोरोनावायरस के चलते देश भर में लॉकडाउन की अवधि को 3 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है और इस दौरान सैलून तक बंद हो चुके हैं। ऐसे में बढ़ते हुए बालों के साथ दाढ़ी भी एक समस्या बनकर उभरी है। हालांकि इस दौरान कई खिलाड़ियों ने अपना सिर मुंडाना एक बेहतर विकल्प समझा है। इससे पहले डेविड वार्नर भी ट्रिमर से खुद के बाल साफ कर चुके हैं।

खुद ही अपने हेयर कट का ध्यान रख रहे हैं-

खुद ही अपने हेयर कट का ध्यान रख रहे हैं-

वहीं भारतीय कप्तान विराट तो अपनी पत्नी अनुष्का से ही हेयर कट करा रहे हैं जबकि उन्होंने हाल ही में अपनी दाढ़ी भी ट्रिम खुद की थी। ऐसे ही सचिन ने भी बाल काटने की पोस्ट जारी की थी। निश्चित तौर पर आप फोटोज में देख सकते हैं कि कपिल ने कितने सारे स्टाइल इस नए लुक में ट्राई किए हैं। सोशल मीडिया पर फैंस ने उसी हिसाब से अपनी प्रतिक्रिया भी दी है।

फैंस भी हुए कपिल के नए अवतार से उत्साहित-

फैंस भी हुए कपिल के नए अवतार से उत्साहित-

कपिल ने पहले देशवासियों से लॉकडाउन के दौरान घर के अंदर रहने का आग्रह किया था जो उनके अनुसार कोरोनोवायरस महामारी के बीच "मानव जाति के लिए जीवन रेखा" बन गया है।

कपिल के अनुसार, लॉकडाउन के दौरान कोरोनावायरस के प्रसार को रोकने के लिए लोगों को घर पर रहना चाहिए क्योंकि कम से कम वे उस बीमारी का मुकाबला कर सकते हैं जिसने दुनिया भर में हजारों लोगों की जान ले ली है। महान ऑल-राउंडर खेल को एक नए रूप में देखने से प्रशंसकों में नया उत्साह पैदा हुआ है।

Story first published: Tuesday, April 21, 2020, 12:31 [IST]
Other articles published on Apr 21, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+