रांची में वर्षो से पतंग बेचने वाले मोहम्मद तालिब ने कहा, "धोनी की तस्वीरों वाली पतंगों की इतनी मांग है कि उसे पूरा कर पाना मुश्किल हो रहा है। मैं हर दिन ऐसी 15,00 पतंगें तैयार करता हूं लेकिन मेरे पास 2,000 से भी अधिक लोग हर दिन ऐसी पतंगें खरीदने आते हैं।"
रांची के एक अन्य पतंग निर्माता शंकर सिंह का कहना है कि धोनी की तस्वीर वाली पतंगें बच्चों में खासतौर पर लोकप्रिय हैं।
उन्होंने कहा, "बच्चे तो बच्चे बड़े भी धोनी की तस्वीर वाली पतंगों के लिए कोई भी कीमत चुकाने के लिए तैयार रहते हैं। धोनी झारखंड का गौरव हैं और उनकी तस्वीर वाली पतंगों को आसमान छूते देख हमें बेहद खुशी होती है।"
धोनी की तस्वीर वाली पतंगें 10 रुपये में बिक रही हैं। यही नहीं, धोनी की इजाजत के बगैर झारखंड के बाजारों में उनके नाम के पटाखे, मिठाइयां और तंबाकू खूब बिक रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।