FIFA वर्ल्ड कप: कॉल गर्ल्स के साथ मैक्सिको की टीम ने की रातें रंगीन
नई दिल्ली। इसी महीने 14 जुन से रूस में शुरू हो रहे फीफा वर्ल्ड कप से पहले मैक्सिको की टीम विवादों में फंसती नजर आ रही है। दरअसल मैक्सिको की वर्ल्ड कप टीम ने फीफा टूर्नामेंट के लिए रवाना होने से पहले विदाई पार्टी की, जिसमें 30 वेश्याएं मौजूद थीं। टीवी नोटास गासिप पत्रिका के अनुसार मैक्सिको की वर्ल्ड कप टीम के नौ सदस्यों ने यहां निजी परिसर में कई वेश्याओं के साथ पार्टी की। टीवी नोटास गॉसिप पत्रिका ने खिलाड़ियों की तस्वीरें भी छापी हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसी शनिवार को अपने घर में ही स्कॉटलैंड के खिलाफ हुए वॉर्मअप मुकाबले में 1-0 से जीत हासिल करने के बाद टीम को एक दिन का आराम दिया गया था और इसी दौरान टीम के सदस्यों ने करीब 30 कॉल गर्ल्स के साथ रात भर जमकर पार्टी की। मैक्सिको के अधिकारियों ने हालांकि कहा कि खिलाड़ियों को सजा नहीं दी जाएगी, क्योंकि अपने खाली समय में उन्होंने पार्टी की। मैक्सिको फुटबॉल महासंघ के महासचिव गुइलेरमो कांटू ने कहा, 'खिलाड़ियों को दंड नहीं मिलेगा, क्योंकि उन्होंने अभ्यास नहीं छोड़ा। खाली समय में वे कुछ भी करने के लिए स्वतंत्र हैं।'
Ya es #MartesDeTVNotas! Y nuestra #Edición1117 está lista, ¡No te la puedes perder, sólo la verdad! https://t.co/9pmE8BFXv8 pic.twitter.com/si72zKFdZp
— Revista TVNotas (@TVNotasmx) June 5, 2018
खबर के मुताबिक पार्टी में मौजूद खिलाड़ियों में धाकड़ गोलकीपर गुइलेरमो ओचोआ और स्ट्राइकर राउ जिमेनेज भी थे। आपको बता दें कि मैक्सिको की टीम इससे पहले भी इस तरह के विवाद में फंस चुकी है। सितंबर 2011 में मैक्सिको की कोपा अमेरिका की टीम के 9 खिलाड़ियो ने टीम के होटल में ही कॉल गर्ल्स को बुलाकर पार्टी की थी जिसके बाद उन्हें जुर्माना प्रतिबंध झेलना पड़ा था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
