त्रिकोणीय श्रृंखला: कोहली का अर्धशतक, 200 रन पूरे (लीड-3)
हरारे, 5 जून (आईएएनएस)। श्रीलंकाई के खिलाफ त्रिकोणीय श्रृंखला के एक महत्वपूर्ण मुकाबले में शनिवार को भारतीय टीम ने विराट कोहली के अर्धशतक की बदौलत 43 ओवरों में छह विकेट पर 209 रन बना लिए हैं। रविंद्र जडेजा आठ और आर. अश्विन दो रन बनाकर नाबाद हैं।
हरारे स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर भारतीय टीम के दोनों सलामी बल्लेबाजों नमन ओझा और दिनेश कार्तिक के जल्द पेवेलियन लौट जाने के बाद कोहली ने यूसुफ पठान के साथ मिलकर पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच 84 रनों की साझेदारी हुई। पठान के 44 रनों के निजी स्कोर पर आउट होने के साथ यह साझेदारी टूट गई।
कोहली ने थिलान तुषारा की गेंद पर आउट होने से पहले 95 गेंदों पर 68 रनों की पारी खेली। उनकी इस पारी में पांच चौके शामिल थे। शानदार फार्म में चल रहे रोहित शर्मा ने यहां 32 रन बनाए। गौतलब है कि इस श्रृंखला में रोहित ने लगातार दो शतक जड़े हैं। कप्तान सुरेश रैना एक बार फिर नाकाम रहे और उनके बल्ले से महज 19 रन निकले।
इससे पहले श्रीलंकाई टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। भारत की ओर से कार्तिक के साथ युवा बल्लेबाज ओझा को पारी की शुरुआत करने की जिम्मेदारी दी गई थी। परंतु करियर का पहला मैच खेल रहे ओझा ने जल्द ही पेवेलियन की राह पकड़ ली। ओझा श्रीलंका के तेज गेंदबाज नुवान कुलसेकरा की गेंद पर पगबाधा करार दिए गए। उन्होंने सात गेंदों का सामना किया और सिर्फ एक रन बनाया। कार्तिक एक बार फिर विफल रहे और 27 रन बनाकर आउट हो गए।
फाइनल में जगह बनाने के लिए भारत को यह मैच बोनस अंकों के साथ जीतना पड़ेगा। भारतीय एकादश में ओझा, अश्विन और पंकज सिंह को शामिल किया है। इन तीनों खिलाड़ियों का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में यह पहला मुकाबला है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications