बांग्लादेश फुटबाल महासंघ (बीएफएफ) ने गुरुवार को रुबकिक की नियुक्ति की पुष्टि की। बीएफएफ के मुताबिक रुबकिक की मदद राष्ट्रीय फुटबाल अकादमी की स्थापना में भी ली जाएगी।
रुबकिक को ओलंपिक प्री-क्वालीफायर, एशियाई फुटबाल कनफेडरेशन (एएफसी) चैलेंज कप और फीफा विश्व कप प्री-क्वालीफायर मुकाबलों के लिए टीम को प्रशिक्षित करना है।
रुबकिक को एक वर्ष के लिए कोच नियुक्त किया गया है। इस दौरान उन्हें यात्रा, निवास, भोजन एवं अन्य सुविधाओं के अलावा 50 हजार डॉलर वेतन भी मिलेगा। रुबकिक बांग्लादेश के 14वें विदेशी कोच हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।