जब धोनी अपने इस साथी खिलाड़ी के लिए मैदान पर ले गए ड्रिंक्स और किट बैग
नई दिल्ली। भारत और आयरलैंड के बीच शुक्रवार को खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में भी भारत का जलवा देखने को मिला। इस बेहद रोमांचक मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार 213 रनों का पहाड़ आयरलैंड के सामने खड़ा किया। इस मुकाबले में भी भारतीय टीम में कई सारे बदलाव देखने को मिले। वहीं कई दिग्गज खिलाड़ियों को आराम भी दिया गया था। इस मुकाबले में भारत की पारी की शुरुआत करने विराट कोहली और केएल राहुल पहुंचे थे। कोहली का बल्ला भले ही खामोश रहा हो लेकिन केएल राहुल ने शानदार प्रदर्शन किया। वहीं इस मुकाबले में इस जीत से ज्यादा धोनी के एक कारनामे ने सभी का दिल जीता। दरअसल इस मैच में आराम पर रहे धोनी इस मुकाबले में 12वें प्लेयर के रूप में नजर आए, और उन्होंने मैदान पर आकर अपनी टीम के बल्लेबाजों को पानी पिलाया। उनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, और धोनी ने भी इस तस्वीर को शेयर करते हुए इस तरह प्रतिक्रिया दी है।
|
कहा-युवाओं के लिए रोल मॉडल हैं धोनी
एक यूजर ने इस तस्वीर को साझा करते हुए लिखा कि देखो धोनी किस खिलाड़ी के लिए पानी लेकर जा रहे हैं। आगे लिखा कि धोनी हमेशा युवाओं के लिए आदर्श हैं।
|
धोनी ने खुद को बताया दुनिया का बेस्ट ड्रिंकमैन
अपनी इस तस्वीर को खुद शेयर करते हुए धोनी ने लिखा कि मैं एक बेहतर क्रिकेटर से ज्यादा एक बेहतर इंसान बनना चाहता हूं। आगे उन्होंने लिखा कि दुनिया का बेस्ट ड्रिंकमैन मैं हूं।
|
दुनिया का सबसे प्यारा ड्रिंकमैन
धोनी की इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा कि दुनिया का सबसे प्यारा और बेस्ट खिलाड़ी इस वक्त मैदान में अपने साखियों को पानी पिला रहा है।
गौरतलब हो कि इस मुकाबले में भारतीय टीम ने आयरलैंड को 143 रनों से करारी शिकस्त दी और टी20 इतिहास में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
