मलिंगा को आराम, मेंडिस की वापसी
गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में श्रीलंका को मिली 10 विकेट की जीत में मलिंगा की अहम भूमिका रही थी। उन्होंने इस मैच में कुल सात विकेट लिए थे। इसी मैच में अपने 800 टेस्ट विकेट पूरा करने के बाद मुथैया मुरलीधरन ने संन्यास ले लिया। ऐसे में मेंडिस की वापसी हुई है। श्रृंखला का दूसरा टेस्ट 26 जुलाई से कोलंबो में शुरू होगा।
स्थानीय समाचार पत्र 'डेली मिरर' के अनुसार श्रीलंकाई टीम के मुख्य चयनकर्ता अरविंद डीसिल्वा ने कहा, "मलिंगा को लेकर हमें सावधानी बरतनी होगी। पांच दिनों के मैच में खेलने के लिए वह खुद को पूरी तरह फिट महसूस नहीं कर रहे थे। हम मलिंगा की फिटनेस पर पूरा ध्यान दे रहे हैं। उम्मीद है कि तीसरे टेस्ट मैच तक वह फिट हो जाएंगे।"
दूसरे टेस्ट के लिए श्रीलंकाई टीम इस प्रकार है-
कुमार संगकारा (कप्तान), तिलकरत्ने दिलशान, थरंगा पारानाविताना, माहेला जयर्वधने, थिलन समरवीरा, एंजेलो मैथ्यूज, थिलिना कंडाम्बी, प्रसन्ना जयवर्धने, अजंथा मेंडिस, दिलहारा फर्नाडो, चनाका वेलेगेदारा, सूरज रनडीव, रंगना हेराथ, दम्मिका प्रसाद, लहिरू थिरिमाने और नुवान प्रदीप।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications