1998 की टीम से मजबूत है इस बार की क्रोएशिया टीमः लोवरेन
नई दिल्ली। रूस में हो रहे फीफा विश्वकप का रोमांच जारी है। हर दिन ऐसे मुकाबले शानदार मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। गुरुवार को अर्जेंटीना और क्रोएशिया के बीच हुए मुकाबले को अब तक का सबसे हैरत में डाल देने वाला मुकाबला कहा जा सकता है। इसका कारण है अर्जेंटीना के स्टार खिलाड़ी और पूरे विश्व के महान फुटबॉलर में से एक लियोनल मेसी का फीका प्रदर्शन , इस मुकाबले में क्रोएशिया की टीम ने अर्जेंटीना को 3-0 से हराया। इस मुकाबले में मिली जीत के बाद क्रोएशिया के डेजान लोवरेन ने कहा कि उन्हें लगता है कि मौजूदा टीम 1998 की टीम से बेहतर है। गौरतलब हो कि क्रोएशिया की टीम 1998 में फ्रांस में हुए विश्वकप में तीसरे स्थान पर थी। उन्होंने यह बात मुकाबले के बाद रिपोर्टर्स से कहा।
Argentina 0-3 Croatia 😮
— UEFA Nations League (@UEFAEURO) June 21, 2018
Croatia's best ever result? pic.twitter.com/afGg6PI96C
गौरतलब हो कि इस मुकाबले में मिली जीत के बाद क्रोएशिया की टीम को केवल आईसलैंड के साथ होने वाले मुकाबले में एक अंक दर्ज करके अंतिम 16 में पहुंचना है। हालांकि इस ग्रुप में शानदार प्रदर्शन के बाद भी क्रोएशिया की आगे की राह आसान नहीं रहने वाली है क्योंकि इसके आगे इसका मुकाबला फ्रांस, जर्मनी, और स्पेन जैसी टीमों से होना है, उन्होंने कहा। हालांकि लोवरेन ने कहा कि जिस तरह से आज हमने खेला है वो हमें हमारे आगे के मुकाबलों के लिए उत्साहित और मजबूत बनाएगी।
देखें शानदार तस्वीरेंः
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
