सहवाग की निगाह में सबसे तेज गेंदबाज हैं नैन्स
सहवाग ने कहा, "नैन्स नैसर्गिक प्रतिभा वाले तेज गेंदबाज हैं। मेरी नजर में वह विश्व के सबसे तेज गति के गेंदबाज हैं। उनकी गेंदों में गजब की तेजी है। इसी तेजी के बूते वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में पहली बार 'मैन ऑफ द मैच' खिताब हासिल करने में सफल रहे।"
नैन्स ने गुरुवार को डेक्कन चार्जर्स के साथ खेले गए मुकाबले में 19 रन देकर दो विकेट हासिल किए थे। सहवाग ने कहा कि नैन्स ने डेक्कन चार्जर्स को शुरुआती झटके देकर अपनी टीम का काम आसान कर दिया था।
शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खेले जाने वाले मैच में अपनी उपलब्धता के बारे में पूछे जाने पर सहवाग ने कहा, "शनिवार को मेरा मैदान में उतरना संभव नहीं लेकिन मंगलवार को कोलकाता नाइट राइर्ड्स के साथ होने वाले मुकाबले के लिए मैं मैदान में जरूर उतरूंगा।"
उल्लेखनीय है कि क्षेत्ररक्षण के दौरान सहवाग की अंगुली में चोट लग गई थी। उन्हें पांच टांके लगवाने पड़े थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications