आईपीएल : राइडर और बिश्नोई सस्ते में पेवेलियन लौटे (लीड-1)
राइडर का विकेट दो रन के कुल योग पर गिरा। उन्होंने पांच गेंदों का सामना किया। उनका विकेट इरफान पठान के खाते में गया। बिश्नोई ने 14 गेंदों पर दो छक्कों और एक चौके की मदद से तेजी से रन बनाए। उनका विकेट 27 रन के कुल योग पर गिरा।
खबर लिखे जाने तक रॉयल चैलेंजर्स टीम ने पांच ओवर की समाप्ति तक दो विकेट के नुकसान पर 27 रन बना लिए थे। एस.पी. गोस्वामी छह रन बनाकर खेल रहे थे जबकि जैक्स कालिस ने खाता नहीं खोला था।
इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स टीम के नवनियुक्त कप्तान अनिल कुंबले ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स के कप्तान केविन पीटरसन नहीं खेल रहे हैं। छह मैचों में अपनी टीम का नेतृत्व करने के बाद पीटरसन अपनी राष्ट्रीय टीम को सेवाएं देने के लिए स्वदेश लौट चुके हैं। उनके स्थान पर कुंबले को कप्तान बनाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications