Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मुरली का रिकॉर्ड तोड़ना असंभव : वॉर्न

मेलबर्न, 17 जुलाई (आईएएनएस)। ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर शेन वॉर्न ने अपने चिर प्रतिद्वंदी गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन के बारे में कहा है कि उनका टेस्ट मैचों में करीब 800 विकेट लेने का रिकॉर्ड तोड़ना नामुमकिन है।

वॉर्न ने कहा कि मुरलीधरन को अपने विवादित एक्शन की वजह से कई वैधानिक परेशानियां उठानी पड़ीं लेकिन श्रीलंकाई टीम में वह किसी भी टीम के लिए बड़ी चुनौती रहे हैं।

वॉर्न 708 विकेट लेने के बाद संन्यास ले चुके हैं और मुरलीधरन के अब तक 792 विकेट हो चुके हैं अब वे अपना आखिरी टेस्ट मैच भारत के साथ खेलने वाले हैं। इस मैच में वे 800 विकेट का आंकड़ा पार कर सकते हैं।

वॉर्न का मानना है कि मुरली का रिकॉर्ड हमेशा बना रहेगा।

'हेराल्ड सन' के मुताबिक वॉर्न ने कहा, "मैं नहीं समझता कि इस रिकॉर्ड को कभी तोड़ा जा सकेगा यद्यपि इन दिनों पहले से ज्यादा टेस्ट मैच खेले जा रहे हैं। मुझे लगता है कि मुरली का रिकॉर्ड लंबे समय तक या हमेशा बना रहेगा।"

उन्होंने कहा, "इसके लिए किसी खिलाड़ी को 140-150 मैच खेलने होंगे और हर मैच में 5-6 विकेट लेने होंगे तभी यह रिकॉर्ड टूट सकता है।"

वॉर्न ने कहा मुरलीधरन कभी चकर नहीं थे।

उन्होंने कहा, "मुरली के एक्शन को वैज्ञानिक परीक्षणों के बाद मान्य किया गया है, मैं हमेशा से मानता हूं कि इसे वैधानिक रूप से मान्य किया जाना चाहिए।"

"लेकिन मुझे हमेशा यह डर रहा है कि नए खिलाड़ी उनके एक्शन की नकल करने की कोशिश में अवैध बॉलिंग करेंगे।"

वॉर्न ने कहा कि क्रिकेट ने अपना एक प्रमुख प्रतिद्वंद्वी खो दिया है। उन्होंने कहा, "मुरली बॉलिंग से प्यार करते हैं, उन्हें चुनौती पसंद है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:40 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+