Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

युवा ओलंपिक : मुक्केबाज शिवा थापा फाइनल में पहुंचे

शिवा ने पहले ही राउंड के खेल में डेविस पर 5-1 की बढ़त बना ली थी। दूसरे राउंड में शिवा ने अपनी बढ़त बरकरार रखते हुए इसे 10-3 कर लिया। अंतिम राउंड में शिवा ने अपने स्कोर में चार अंक और जोड़े।

अब फाइनल में शिवा का मुकाबला क्यूबा के मुक्केबाज रामीरेज रोबीसे एली से होगा। रामीरेज ने इससे पहले मई में हुई युवा मुक्केबाजी चैंपियनशिप में शिवा को पराजित किया था।

शनिवार को टेनिस खिलाड़ी युकी भांबरी और डिस्कस थ्रोअर अर्जन ने भारत के लिए रजत पदक जीता था। इस तरह पदक तालिका में भारत के नाम पांच पदक दर्ज हो चुके हैं।

गौरतलब है कि टेनिस स्पर्धा में युकी ने पदक जीता है तो कुश्ती में पूजा ढंडा (60 किलोग्राम) और सत्यव्रत कादियान ने (100 किलोग्राम वर्ग में) रजत और कांस्य पदक जीता है। जबकि बैडमिंटन के पुरुष एक ल में एच. एस. प्रनॉय ने रजत पदक हासिल करने में सफलता पाई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:42 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+