फीफा विश्व कप : लैंपार्ड के प्रयास ने ज्यॉफ हर्स्ट की यादा ताजा की
हर्स्ट ने उस विश्व कप मुकाबले में गोलपोस्ट को निशाना बनाकर गेंद दागा था और वह क्रास बार से टकराकर बाहर आ गया था। साफ लग रहा था कि गेंद ने सीमा पार नहीं की थी लेकिन रैफरी ने इसे गोल करार दिया था। इस मैच में इंग्लैंड को 4-2 से हार का सामना करना पड़ा था।
रविवार को खेले गए मुकाबले में भी ऐसा ही दृश्य था लेकिन इस बार गेंद सीमा को पार कर चुका था लेकिन रैफरी ने इसे गोल गोल नहीं दिया।
मध्यांतर तक जर्मन टीम ने 2-1 की बढ़त बना रखी थी। 38वें मिनट में इंग्लैंड के खिलाड़ी लैंपार्ड ने अपने शानदार प्रयास के बूते गेंद को जर्मन गोलपोस्ट में डाल दिया था लेकिन रेफरी ने इसे गोल करार नहीं दिया। जर्मन गोलकीपर मैनुएल नुएर ने गेंद को गोलपोस्ट के भीतर टप्पा खाने के बाद अपने कब्जे में लिया था लेकिन सहायक रेफरी ने यह कहते हुए इसे गोल करार देने से इंकार कर दिया कि गेंद ने गोलपोस्ट के बीच में बनी रेखा को पार किया ही नहीं।
इस विवादास्पद फैसले से ठीक पहले इंग्लैंड ने अपना पहला गोल किया था। लैंपार्ड का उक्त प्रयास सफल हो जाता तो मैच 2-2 की बराबरी पर होता।
फ्रांस टीम के पूर्व खिलाड़ी फ्रेंज बेकेनबर ने एक जर्मन टेलीविजन चैनल से बातचीत में कहा, "रैफरी के सहायकों को यह देखना चाहिए था। यह स्पष्ट गोल था।"
जर्मन फुटबाल टीम ने फ्री-स्टेट स्टेडियम में रविवार को खेले गए फीफा विश्व कप-2010 के अंतिम-16 दौर के मुकाबले में इंग्लैंड को 4-1 से पराजित कर दिया। इस जीत ने जर्मनी को क्वार्टर फाइनल में पहुंचा दिया है जबकि स्टार खिलाड़ियों से लदी इंग्लैंड टीम को घर वापसी को मजबूर होना पड़ा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications