Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आस्ट्रेलिया को हरा दक्षिण अफ्रीका ने रचा इतिहास

मेलबर्न में खेले गए दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच के पांचवे दिन दक्षिण अफ्रीका ने एक विकेट गंवाकर 184 रनों का लक्ष्य हासिल करते ही एक ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

कल के स्कोर बिना किसी क्षति के 30 रन से आगे खेलेते हुए मेहमान टीम ने जीत के लिए बाकी आवश्यक 153 रन लक्ष्य कप्तान ग्रीम स्मिथ का विकेट खोकर हासिल कर लिया।

इस मैच में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान ग्रीम स्मिथ ने दोनों पारियों में अर्धशतक बनाया, वहीं जेपी डुमिनी को शानदार शतक बनाने का श्रेय हासिल हुआ।

आस्ट्रेलिया कप्तान रिकी पोटिंग ने व्यक्तिगत रूप से शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनों पारियों में क्रमश: 101 और 99 रन बनाए जबकि दक्षिण अफ्रीका की ओर से तेज गेंदबाज डेल स्टीन ने सर्वाधिक दस विकेट लिए। स्टेन को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

उल्लेखनीय है कि आस्ट्रेलिया की धरती पर दक्षिण अफ्रीका ने टेस्ट श्रृंखला में पहली बार जीत हासिल की है। आस्ट्रेलिया टीम अगर दक्षिण अफ्रीका से तीसरा टेस्ट मैच हार जाती है तो उससे विश्व में नंबर एक का स्थान भी छिन जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+