For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

उरुग्वे की हार के बाद सुआरेज ने किया चौंकाने वाला खुलासा, बताई हार की वजह


नई दिल्ली। रूस में चल रहे फीफा विश्वकप का रोमांच जारी है। शुक्रवार को खेले गए पहले दो क्वार्टर फाइनल मुकाबले में दोनो ही मुकाबला बेहद अलग और रोमांचक देखने को मिला। गौरतलब हो कि शुक्रवार से ही फीफा के क्वार्टर फाइनल की जंग शुरू हुई और इसका पहला मुकाबला उरुग्वे और फ्रांस की टीम के बीच खेला गया। लुई सुआरेज और फ्रांस के एमबाप्पे पर सभी की निगाहें थी। हालांकि इस मुकाबले में बाजी फ्रांस की टीम ने मार ली । वहीं इस दिन हुए दूसरे मुकाबले में ब्राजील की टीम को बेल्जियम के सामने बेहद मजबूत माना जा रहा था क्योंकि उसके पास 5 बार की विश्वविजेता होने का उत्साह भी था लेकिन नेमार की टीम इस मुकाबले में कुछ खा न कर सकी और बेल्जियम ने बाजी मार ली। इस विश्वकप में ऐसे कई रोचक मोड़ देखने को मिले हैं। उरुग्वे की टीम की हार ने खिलाड़ियों का दिल तोड़ दिया। कुछ खिलाड़ी मैच खत्म होने से पहले ही रो पड़े।

सुआरेज ने बताई हार की वजहः उरुग्वे के स्ट्राइकर लुइस सुआरेज ने माना है कि फीफा विश्व कप के फ्रांस के खिलाफ उन्हें अपने साथी एडिसन कवानी की कमी खली। सुआरेज ने कहा, 'कवानी हमारे लिए बेहद जरूरी थे क्योंकि वो शानदार खिलाड़ी हैं। उन्होंने पुर्तगाल के खिलाफ दो गोल किए और दोनों गोल शानदार थे। गौरतलब हो कि इस मुकाबले में फ्रांस ने उरग्वे को 2-0 से हराया था। वहीं सुआरेज ने कोच ऑस्कर तबरेज के बारे में कहा कि सभी जानते हैं कि वो टीम और उरुग्वे के लिए क्या मायने रखते हैं। उन्होंने हमारे लिए काफी कुछ किया है, हम सभी उनका काफी सम्मान भी करते हैं। मुझे लगता है कि इस समय उनके काम की समीक्षा की जानी चाहिए और अच्छी खबर का इंतजार किया जाना चाहिए। वहीं इस मुकाबले के बारे में सुआरेज ने कहा कि हमने मेहनत की और अपना बेस्ट प्रदर्शन करने की कोशिश की लेकिन जरा सो चूक गए।

Story first published: Saturday, July 7, 2018, 17:16 [IST]
Other articles published on Jul 7, 2018
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+