For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
इंडियन सुपर लीग भविष्यवाणियों
VS

FIFA: 'कटखने' सुआरोज़ की सज़ा उरुगवे को, रोनाल्डो ने मामले को बताया धब्बा

ब्राजील। कहते हैं अनुशासन खेल को आदर्श बनाता है। विश्व के सबसे लोकप्र‍िय फुटबॉल विश्व कप मैच में अनुशासन और नियम-कानून की इस तरह धज्ज‍ियां उड़ाईं जाएंगी, किसी ने सोचा तक नहीं था। इटली के डिफेंडर जॉर्जियो शिलीनी को दांत काटने पर उरुग्वे स्टार फुटबॉलर लुइस सुआरेज पर फुटबॉल नियामक संस्था, फीफा ने 4 महीने का प्रतिबंध लगाया है।

पढ़ें- टीम इंड‍िया के हौंसले बुलंद

लिवरपूल के यह 27 वर्षीय खिलाड़ी प्रीमियर लीग के पहले 9 मैचों में भी नहीं शामिल हो सकेंगे। इसके अलावा उन पर एक लाख 11 हजार डॉलर का जुर्माना किया गया है। फीफा स्पोक्सपर्सन डेलिया फिशर ने रियो डी जेनेरियो में घोषणा की। इस प्रतिबंध के बाद सुआरेज उरुग्वे के नॉकआउट मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे। उरुग्वे के पास इस फैसले के खिलाफ अपील करने के लिए 3 दिन हैं।

पहली नहीं, दूसरी नहीं, तीसरी बार काटा है-

सुआरेज को अपने करियर में तीसरी बार अपने विपक्षी खिलाड़ी को दांत से काटने का दोषी पाया गया है। दांत काटने की यह घटना फुटबॉल वर्ल्ड कप के ग्रुप-डी मैच के दौरान हुई। यह मैच जीतकर उरुग्वे अंतिम 16 में पहुंच गया है। वर्ल्ड कप के इतिहास में यह अब तक का सबसे बड़ा प्रतिबंध है। 1994 में इटली के माउरु टैसोटी पर स्पेन के लुइस एनरीके को कोहनी मारने पर 8 मैचों का प्रतिबंध घोष‍ित किया गया था।

फीफा की अनुशासन समिति के प्रमुख क्लाउडियू सल्सेर ने एक बयान में कहा, "ऐसा बर्ताव फुटबॉल के किसी भी मैदान में और खासतौर पर फीफा वर्ल्ड कप के दौरान स्वीकार करने लायक नहीं है। चूंकि मैदान व ख‍िलाड़‍ियों पर सभी की नजर रहती है, तो जाहिर है इस तरह से खेल और उसके आदर्श प्रभावित होते हैं।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:13 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+