FIFA World Cup 2018 player watch: अपनी पोजिशन से अलग खेलने के बावजूद लुका मैड्रिक होंगे खास


नई दिल्ली। अर्जेंटीना टीम के लिए लियोनेल मेसी, पुर्तगाल के लिए खेलने वाले क्रिस्टियानो रोनाल्डो और ब्राजील के नेमार दुनिया के बड़े फुटबॉल सितारों में शामिल हैं जिनपर इस बार के होने वाले फीफा विश्वकप में सबकी नजरें होंगी। हालांकि 14 जून से शुरू होने वाले इस महामुकाबले में स्टार खिलाड़ियों की संख्या इतनी ही नहीं है। इस सीरीज में कुछ ऐसे भी सितारे दिखेंगे जो अपनी क्षमता और प्रतिभा के लिए जाने जाते हैं। इस स्टार खिलाड़ियों की सीरीज में आज हम एक ऐसे ही खिलाड़ी के बारे में आपको बताएंगे जिसका नाम है केविन डे ब्रुएन जो बेल्जियम टीम का हिस्सा हैं और मिडफील्ड के खिलाड़ी हैं। इस सीरीज में आज हम बात करेंगे रियल मैड्रिड और क्रोटिया के मिडफील्डर लुका मैड्रिक की।

32 वर्षीय इस खिलाड़ी को शुरुआत में टॉप के सभी यूरोपियन क्लबों द्वारा रिजेक्ट कर दिया गया था। हालांकि पिछले कुछ सालों में इस खिलाड़ी ने अपने को एक जादुई अंदाज में विकसित किया और रियल मैड्रिड के लिए तीन चैंपियन लीग का टाइटल भी जीता। हालांकि इन्होंने एक एटैकिंग मिडफील्डर के रूप में शुरुआत की थी लेकिन अटैक के अलावा इस खिलाड़ी की जो सबसे खास बात है वो है की ये गोल के लिए ज्यादा से ज्यादा मौके विकसित करते हैं और इस खूबी की वजह से वो अभी तक बहुत सफल रहे हैं । ऐसे में इस विश्वकप में उनकी यह खूबी उनकी टीम के लिए काफी फायदेमंद होगी। सिर्फ यही इतनी बात नहीं है जो इन्हें खास बनाती है बल्कि इसके अलावा उनकी पोजिशन भी उन्हें बहुत खास बनाती है हालांकि वो टोनी क्रूज की तरह नहीं है लेकिन वो कई गोल में खुद ही भाग लेते हैं। वो गेंद को ज्यादा से ज्यादा समय अपने पास रखते हैं ऐसे में उनकी ये क्षमता इस खिलाड़ी को बहुत खास बनाती है और ये क्रोटिया की टीम को काफी फायदा भी पहुंचाएगी।


वहीं दूसरी तरफ इस खिलाड़ी की खूबी है की ये पीस टेकर भी है, वहीं इस खिलाड़ी को इसमें काफी सफलता भी मिलती है खासकर कार्नर साइड से। हालांकि इस खिलाड़ी को भ्रष्टाचार के कारण काफी समय तक स्पेन की जेल में भी रहना पड़ा था। लेकिन इस खिलाड़ी की उपस्थिति इस विश्वकप में काफी फायदेमंद होगी। ऐसे में सभी को उम्मीद होगी की उनके साथ हुआ ये सब उनके खेल को प्रभावित नहीं करेगा वो भी एक मुश्किल ग्रुप में जहां अर्जेंटीना, आइसलैंड और नाईजीरिया जैसी मजबूत टीमें शामिल हैं।

इन मुकाबलों में दिखा मोड्रिक का जादू
17 जून को क्रोटिया का पहला मुकाबला नाईजीरिया के साथ
21 जून को दूसरा मुकाबला अर्जेंटीना की टीम के साथ
26 जून को ग्रुप का अंतिम मुकाबला आइसलैंड के साथ

Story first published: Tuesday, June 12, 2018, 15:03 [IST]
Other articles published on Jun 12, 2018
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+