नई दिल्ली। फुटबॉल की दुनिया में लियोन मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो जैसे कई दिग्गज खिलाड़ियों का नाम काफी बड़े नाम के तौर पर जाना जाता है। इन खिलाड़ियों की मौजूदगी के दौरान लोगों के जेहन में किसी और खिलाड़ी का ख्याल नहीं आता। लोगों को लगता था कि रोनाल्डो और मेसी से बेहतर खिलाड़ी दुनिया को देर से मिलेगा लेकिन फुटबॉल की दुनिया में एक नए युग का आगाज हुआ है। एक दशक से एक सबसे सबसे बड़े खिताब यानी बैलन डी'ओर पर बादशाहत जमाए बैठ लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो को पीछे छोड़ एक नए खिलाड़ी ने टॉप फुटबॉलर होने का तमगा हासिल कर लिया है।
इस साल के फीफा विश्व कप में क्रोएशिया के लुका मोड्रिच का नाम दुनिया ने कई बार सुना। मैदान पर इस खिलाड़ी के करिश्माई खेल ने लोगोंं को खासा प्रभावित किया। 33 साल के मोड्रिच की कप्तानी में इस साल क्रोएशिया की टीम ने फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में तक का सफर तय किया। इतना ही नहीं चैंपियंस लीग में अपनी टीम रीयल मैड्रिड को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
10 साल से मेसी और रोनाल्डो का था कब्जा:
फुटबॉल की दुनिया में बैलन डी'ओर जैसे सरीखे इनाम पर 10 साल से कभी मेसी तो कभी रोनाल्डो कब्जा जमाते आए हैं। सोमवार देर रात को फ्रांस में हुए एक समारोह में मोड्रिच को यह बादशाहत खत्म करते हुए खिताब अपने नाम किया।
मोड्रिच का कहना था, '2018 के साल मेरे लिए सपनों सरीखा साल रहा है। अपने पूरे करियर में मैने यह महसूस किया के कड़े परिश्रम, लगातार कोशिश और खुद पर विश्वास के जरिए ही कामयाबी हासिल की जा सकती है।'
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर क्रिस्टियानो रोनाल्डो रहे। अगर वह यह खिताब जीत लेते तो यह उनका छठा खिताब होता और वह मेसी से आगे निकल जाते जिन्होंने पांच बार यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है।