RRvKXIP: कसी हुई गेंदबाजी के दम पर राजस्थान ने पंजाब को 15 रनों से हराया

जयपुर। आईपीएल 11 का 40वां मैच राजस्थान रॉयल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया। जहां राजस्थान ने पंजाब को 15 रनों से करारी शिकस्त दी। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। राजस्थान की टीम में महिपाल लमरोर, स्टुअर्ट बिन्नी और ईश सोढ़ी की वापसी हुई थी। वहीं किंग्स इलेवन पंजाब की टीम में दो बदलाव हुए। दरअसल मयंक अग्रवाल की जगह अक्षदीप नाथ और अंकित राजपूत की जगह मोहित शर्मा की वापसी हुई थी।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम शुरुआत खराब रही और आउट ऑफ द फर्म चल रहे कप्तान रहाणे सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौट गए हालांकि एक छोर से विकेट गिरते रहे तो दूसरे छोर से जोट बटलर तेजी से रन बनाते रहे। राजस्थान की तरफ से जोस बटलर (58 गेंदों में 82 रन) संजू सैमसन (22 रन), बेन स्टोक्स (14 रन) और स्टुअर्ट बिन्नी (11 रन) ही दहाई का आंकड़ा छू सके। राजस्थान ने 8 विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाए। हालांकि पंजाब के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी का नजारा पेश किया और खासतौर पर एंड्रयू टाई (34 रन देकर 4 विकेट) और मुजीब (21 रन देकर 2 विकेट) ने कमाल की गेंदबाजी की।
हालांकि जीत के लिए 159 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब के लिए क्रिस गेल 1 रन बनाकर चलते बने। उसके बाद बल्लेबाजी में बदलाव करते हुए खुद कप्तान अश्विन बल्लेबाजी के लिए लेकिन 0 पर ही गौथम का शिकार बने। एक छोर से विकेट गिरते रहे और एक छोर से केएल राहुल तेजी से रन बनाते रहे। राहुल अंत में 70 गेंदों में 95 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं राहुल के अलावा केवल मार्कस स्टोनिस (11 रन) ही दहाई का आंकड़ा छू पाए। पंजाब 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 143 रन ही बना सकी। इसी जीत के साथ ही राजस्थान की प्ले-ऑफ में पहुंचने की उम्मीदें अभी भी जिंदा हैं।
यहां पढ़ें राजस्थान बनाम पंजाब का LIVE CRICET SCORE:-
पंजाब की पारी-
- राहुल अंत में 70 गेंदों में 95 रन बनाकर नाबाद रहे।
- कसी हुई गेंदबाजी के दम पर राजस्थान ने पंजाब को 15 रनों से हराया
- हार की तरफ पंजाब, 127 के स्को पर गंवाया सातवां विकेट, स्टोनिस 11 रन बनाकर उनादकट का शिकार बने
- पंजाब की हालत खस्ता, 81 के स्कोर पर गंवाया छठा विकेट। अक्षर पटेल 9 रन बनाकर रन आउट।
- 66 के स्कोर पर पंजाब का पांचवा विकेट गिरा, मनोज तिवारी 7 रन बनाकर स्टोक्स का शिकार बने।
- 45 के स्कोर पर पंजाब का चौथा विकेट गिरा, अक्षदीप नाथ 9 रन बनाकर सोढ़ी का शिकार बने।
- मुश्किल में पंजाब, नायर 2 रन बनाकर आउट। 19 के स्कोर पर गिरा तीसरा विकेट। जोफ्रा आर्चर ने पहले ही ओवर में झटका विकेट।
- कृष्णप्पा गौथम ने एक ओवर में पंजाब को दिए दो झटके, अश्विन 0 पर बोल्ड। पंजाब के काम नहीं आई कप्तान अश्विन की चाल और आते ही बोल्ड होकर पवेलिन लौट गए।
- लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब, क्रिस गेल और केएल राहुल क्रीज पर
- लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब, क्रिस गेल और केएल राहुल क्रीज पर
राजस्थान की पारी-
- राजस्थान ने पंजाब को जीत के लिए दिया 159 रनों का लक्ष्य
- 158 के स्कोर पर राजस्थान का आठवां विकेट गिरा, उनादकट 0 पर आउट। टाई ने झटका चौथा विकेट।
- 153 के स्कोर पर राजस्थान को लगा सातवां झटका, जोफ्रा आर्चर 0 पर आउट। टाई ने लिया विकेट
- 152 के स्कोर पर राजस्थान का छठा विकेट गिरा, बेन स्टोक्स 14 रन बनाकर आउट। टाई ने लिया विकेट।
- 147 के स्कोर पर राजस्थान का 5वां विकेट गिरा, स्टुअर्ट बिन्नी 11 रन बनाकर रन आउट। टाई ने किया आउट।
- 132 के स्कोर पर राजस्थान को लगा बड़ा झटका, 58 गेंदों में 82 रन बनाकर जोस बटलर हुए स्टंप आउट। मुजीब ने लिया विकेट।
- 117 के स्कोर पर मुजीब ने राजस्थान को दिया तीसरा झटका, सैमसन 22 रन बनाकर आउट।
- 30 गेंदों में जोस बटलर ने जड़ी फिफ्टी, राजस्थान का स्कोर 8 ओवर के बाद 72/2
- 64 के स्कोर पर राजस्थान को लगा दूसरा झटका, गौथम 8 रन बनाकर आउट। स्टोनिस ने लिया विकेट।
- जोस बटलर की धमाकेदार पारी, 5 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 52/1
- राजस्थान को लगा पहला झटका, अजिंक्य रहाणे फिर फ्लॉप हुए और 10 गेंदों में 9 रन बनाकर एंड्रयू टाई का शिकार बने।
- बल्लेबाजी के लिए उतरी राजस्थान रॉयल्स, जोस बटलर, अजिंक्य रहाणे क्रीज पर
- -------------------------------------------------------------------------------------
- राजस्थान रॉयल्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।
- किंग्स इलेवन पंजाब (प्लेइंग इलेवन): लोकेश राहुल (कीपर), क्रिस गेल, अक्षदीप नाथ, करुण नायर, अक्षर पटेल, मार्कस स्टोइनिस, मनोज तिवारी, रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), एंड्रयू टाई, मोहित शर्मा, मुजीब उर रहमान।
- राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): जोस बटलर (कीपर), अजिंक्य रहाणे (कप्तान), संजू सैमसन, बेन स्टोक्स, स्टुअर्ट बिन्नी, महिपाल लोमरोर, जोफ्रा आर्चर, कृष्णप्पा गोथम, जयदेव उनादकट, ईश सोढ़ी, अनुरीट सिंह।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
