Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ईस्टर के मौके पर सचिन ने किया ट्वीट, बोले- मुश्किल समय से मिलकर पार पाएंगे

नई दिल्ली: इस साल ईस्टर संडे को देश भर में चल रहे लॉकडाउन के कारण घर पर मनायाजा रहा है, क्योंकि देश भर के चर्च बंद रहेंगे, हालांकि उनमें से कुछ में लाइव-स्ट्रीमिंग सेवाएं हैं। देश इस समय मुश्किल दौर से गुजर रहा है और पूरी दुनिया कोरोनावायरसस के प्रकोप से जूझ रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ईस्टर के अवसर पर लोगों को शुभकामना देते हुए प्रार्थना की है कि ईस्टर हमको कोविड-19 जैसी महामारी से लड़ने की ताकत प्रदान करे और एक स्वस्थ धरती की रचना की जा सके।

इसी बीच भारत के महानतम बल्लेबाजों में शुमार मास्चर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने भी ईस्टर के विशेष अवसर पर ट्वीट किया है। सचिन लिखते हैं-

ईस्टर हमको कभी आशा ना छोड़ने और विश्वास बनाए रखने की सीख देता है। अंधकार भरे रास्ते के दूसरे छोर पर हमेशा प्रकाश होता है। हम इस चुनौती को पार पा लेगें। आइए मिलकर प्रार्थना करें और देश की मानसिक और शारीरिक ताकत बने रहें।

कोरोना वायरस का खतरा पूरी दुनिया में लगातार बढ़ता जा रहा है। दुनियाभर में वायरस के कारण 97 हजार से भी ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। वहीं संक्रमित लोगों की संख्या 16 लाख के आंकड़े के करीब पहुंच गई है। शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि भारत में 8356 लोगों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। अभी तक 273 लोगों की मौत हुई है।

इस परेशानी की स्थिति में फिल्म जगत से लेकर खेल जगत तक की तमाम हस्तियां मदद के लिये आगे आ रही हैं। इसी क्रम में भारतीय टीम के महानतम बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने एक बार फिर से इन गरीब परिवारों की मदद करने का फैसला किया है।

सचिन तेंदुलकर ने एक गैर सरकारी संगठन 'अपनालय' के साथ मिलकर 5000 परिवारों के महीने भर के राशन की जिम्मेदारी ली है। इसके तहत वह 5000 परिवारों के लिये महीने भर का राशन उपलब्ध करायेंगे। सचिन तेंदुलकर इससे पहले भी कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में 50 लाख रुपये की मदद कर चुके हैं।

Story first published: Sunday, April 12, 2020, 12:33 [IST]
Other articles published on Apr 12, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+