CWG 2018: टेबल टेनिस में शरथ और साथियान की जोड़ी और बॉक्सिंग में सतीश ने जीता सिल्वर
नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया में चल रहे 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स में पुरुष युगल टेबल टेनिस में भारत के अचंता शरथ और जी साथियान ने सिल्वर पदक जीता है। शनिवार को हुए मुकाबले में इंग्लैंड ने टेबल टेनिस में पुरुष युगल स्वर्ण पदक जीता लिया। भारत के खिलाफ इंग्लिश जोड़ी लिआम पिचफोर्ड और पॉल ड्रिंखाल ने शानदार खेल दिखाते हुए पहले गेम में 11-5 से जीत दर्ज की लेकिन, दूसरे गेम में भारतीय जोड़ी ने 8-6 से गेम को लेवल कर दिया। हालांकि, इसके बाद भारतीय जोड़ी मैच में वापसी नहीं कर पाई और इंग्लैंड ने मैच जीत लिया।
वहीं, दूसरी ओर भारत के बॉक्सर सतीश कुमार ने 91 प्लस किग्रा कैटगरी में सिल्वर पर कब्जा जमाया है। कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। कॉमनवेल्थ गेम्स के 10वें दिन आज गोल्ड कोस्ट में सोने की बरसात हुई। इसकी शुरुआत मुक्केबाज मैरी कॉम ने की और उन्होंने गोल्ड जीता। भारत के खाते में अबतक 59 पदक ( 25 गोल्ड, 16 सिल्वर और 18 ब्रॉन्ज) हो गये हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
