वकार युनूस की पोस्ट की इस तस्वीर पर भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों का आया दिल
नई दिल्ली। एक समय में वकार यूनिस ने अपनी घातक गेंदबाजी के दम पर दुनिया भर के बल्लेबाजों के अंदर खौफ भर दिया था। क्रिकेट में उनके असाधारण रिकॉर्ड उन्हें खेल के महान लोगों में से एक बनाते हैं। वकार ने अपने क्रिकेट करियर के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम और कुछ समय के लिए कमेंट्री में भी हाथ आजमाया। मैदान से बाहर, उन्हें देश में टीवी चैनलों पर क्रिकेट पंडित के रूप में भी देखा गया था।
माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर उनके 13 लाख के करीब फालोअर्स हैं। हाल ही में, वकार ने क्रिकेट के माध्यम से दुनिया भर में खासकर भारत और पाकिस्तान के बीच शांति का संदेश देने के लिए अपने ट्विटर पर एक तस्वीर पोस्ट की।
पूर्व पाकिस्तानी कोच और तेज गेंदबाज वकार यूनुस ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक भारतीय नन्हें फैन की तस्वीर पोस्ट करते हुए उन्होंने एक शांति का संदेश दिया है। तस्वीर के साथ वकार ने लिखा, "क्रिकेट की कोई सीमाएं नहीं होती।" दरअसल जो तस्वीर उन्होंने पोस्ट की उसमें एक बच्चा भारतीय टीम की जर्सी पहने पीछे मुड़कर खड़ा दिख रहा है। उसकी जर्सी पर भारत का झंडा बना है और उपर लिखा है "ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे।
Cricket have no boundaries !!@cricketworldcup pic.twitter.com/i1bfnHs3Io
— Waqar Younis (@waqyounis99) May 31, 2018
|
खेल ही है वो जरिया....
वकार के इस ट्वीट की सराहना करते हुए के यूजर ने लिखा, "खेल ही एक ऐसा जरिया है जिसकी वजह से यह दोनों देश एक हो सकते हैं।"
|
क्रिकेट एक ही भाषा बोलती है
एक अन्य यूजर ने लिखा, "क्रिकेट एक ही भाषा बोलती है क्या खूबसूरत बात विक्की भाई"
|
हमें आप जैसे लोगों की जरूरत है सर..
एक यूजर ने लिखा, शाबाश सर, हमें दोनों देशों में आप जैसे लोगों की जरूरत है।
|
दोनों देश घृणा से ऊपर उठेंगे
एक यूजर ने लिखा- धन्यवाद सर, आशा है कि एक दिन ये दोनों देश घृणा से ऊपर उठेंगे और उस प्यार को साझा कर सकते हैं जिसे हम साझा करना चाहते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
