Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

खेलों के लिए बन रहा एक पुल गिरा

राष्ट्रमंडल खेलों से 12 दिन पहले दिल्ली के जवाहरलाल नेहरु स्टेडियम के क़रीब स्थित एक निर्माणाधीन ‘फ़ुट ओवरब्रिज’ ढह गया है.

तैयार होने के बाद इस पुल का प्रयोग खिलाड़ी और अधिकारी पार्किंग स्थल तक पहुंचने के लिए करने वाले हैं.

ये दुर्घटना ऐसे वक़्त में हुई है जब राष्ट्रमंडल खेल फ़ेडरेशन के अध्यक्ष फ़ेनेल ने खेल गाँव पर आयोजन समिति को अल्टीमेटम दे दिया है. साथ ही न्यूज़ीलैंड के दल के प्रमुख ने कहा है कि आयोजन टल भी सकता है.

फ़ेनेल ने चलाया चाबुक

हादसे के बाद घटनास्थल पर पहुंचे दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ट अधिकारी एचजीएस धालीवाल ने पत्रकारों को बताया, "अभी तक तो हमें जानकारी मिली है उसके मुताबिक 23 मज़दूर घायल हैं, जिनमें से पांच का हालात गंभीर है और उन्हें एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है. इसके अलावा चार मज़दूरों को सफ़दरजंग अस्पताल में भर्ती करवाया गया है."

धालीवाल ने कहा कि पुलिस इस मामले में दुर्घटना का केस दर्ज करेगी.

उधर पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता राकेश मिश्रा ने हादसे के बाद कहा, "फ़ुट ओवरब्रिज पर कंक्रीट का काम चल रहा था. इस काम के दौरान शायद कोई 'पिन' कमज़ोर रह गई होगी जिसके चलते ये हादसा हुआ है. दुर्घटना के सही कारणों का पता जांच के बाद ही पता चलेगा."

चीफ़ इंजीनियर राकेश मिश्रा ने आगे कहा, "एक बड़ा हादसा टल गया है, इस समय ये बड़ा हादसा नहीं हैं और इसे हम संभाल सकते हैं क्योंकि अभी तो इसका निर्माण ही हो रहा था. हां ये एक 'सेटबैक' ज़रुर है."

नेहरु स्टेडियम कॉमनवेल्थ खेलों का प्रमुख स्थल है और यहां उदघाटन समारोह के अलावा खेलों के समापन कार्यक्रम भी होंगे.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:45 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+