CWG 2018: भारतीय हॉकी टीम ने मलेशिया को 2-1 से दी मात, सेमीफाइनल में हुई एंट्री
गोल्ड कोस्ट में खेले जा रहे CWG 2018 में भारतीय हॉकी टीम ने मलेशिया को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली हैं। भारत की तरफ से दोनों गोल हरमनप्रीत ने किये. ये दोनों गोल हरमनप्रीत ने पेनल्टी कॉर्नर पर किये। इसके पहले भारत ने अपने अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के साथ ड्रा खेलकर की थी लेकिन वेल्स को 4-3 से हराकर भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स में अपनी उम्मीदें कायम रखी थीं।
पूल बी के इस मैच में जीत के साथ ही भारत ने सेमीफाइनल में जगह बना ली हैं. हरमनप्रीत ने पहला गोल तीसरे जबकि दूसरा गोल 44वें मिनट में किया। मलेशिया के लिए एक मात्र गोल 16वें मिनट में फैजल सारी ने किया। फैजल के पास गेंद आई और वो उसे लेकर अकेले आगे बढ़ दिए। उन्होंने आसानी से वन-टू-वन में भारत के गोलकीपर पी.आर. श्रीजेश को मात देते हुए बराबरी का गोल किया। भारत को इंग्लैंड के साथ एक मैच खेलना हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
