दक्षिण अफ्रीका दौरे पर नहीं जा सकेंगे सायमंड्स
आस्ट्रेलिया के समाचार पत्र 'द आस्ट्रेलियन' के मुताबिक हाल के दिनों में कई विवादों में फंसे सायमंड्स को एक बार फिर से मनोचिकित्सकीय परामर्श के लिए जाना होगा। दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए बुधवार को टीम चुनी जानी है लेकिन उसमें सायमंड्स शामिल नहीं होंगे।
निदेशकों के इस फैसले के बाद सायमंड्स का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर संकट में पड़ता दिख रहा है क्योंकि यह लगातार दूसरा विदेशी दौरा होगा, जिसके लिए उनका चयन नहीं किया जाएगा। पिछले साल भारत के साथ खेली गई टेस्ट श्रृंखला के लिए भी उनका चयन नहीं किया गया था।
हाल ही में सायमंड्स ने एक रेडियो कार्यक्रम के दौरान न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रेडन मैक्कलम के खिलाफ अनावश्यक और आपत्तिजनक बयानबाजी की थी, जिसे लेकर सीए की अनुशासनात्मक समिति ने उन पर जुर्माना भी लगाया है।
सीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेम्स सदरलैंड ने साफ कर दिया है कि अनुशासनहीनता के पिछले मामलों को देखते हुए सायमंड्स का दक्षिण अफ्रीका जाना असंभव है। सदरलैंड ने कहा कि सायमंड्स पहले अपने आचार-व्यवहार पर नियंत्रण करें, फिर क्रिकेट के बारे में सोचें।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications