स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन ने बताया किस बल्लेबाज का सामना करना रहा मुश्किल
नई दिल्ली। इंग्लैंड क्रिकेट टीम पिछले 15 सालों से टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन करती आ रही है। लेकिन टीम को मजबूती दिलाने में दो गेंदबाजों स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी है। इस तेज गेंदबाजों की जोड़ी ने टीम के लिए बहुत योगदान दिया है। दोनों गेंदबाजों ने इंस्टाग्राम के जरिए उस बल्लेबाज का नाम बताया जिसका सामना करना मुश्किल रहा। इस जोड़ी से जब यह सवाल किया गया कि उन्हें अपने करियर में किस देश के बल्लेबाज के सामने गेंदबाजी करने में सबसे ज्यादा परेशनी आई तो जवाब में इस जोड़ी ने साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ का नाम लिया है।
ब्रॉड ने इंस्टाग्राम चैट के दौरान कहा, "मुझे ग्रीम स्मिथ के सामने गेंदबाजी करना किसी बुरे सपने जैसा लगता था। मै चाहता हूं कि काश मैंने अपने राउंड द विकेट गेंदबाजी पर काम करने के बाद उन्हें गेंदबाजी की होती, यह शायद अलग होता अगर मैंने उनको ड्राइव करवाने की कोशिश की होती, तो मुझे बेहतर नतीजे प्राप्त हो सकते थे।" जब एंडरसन से पूछा गया कि उनके करियर में सबसे मुश्किल बल्लेबाज जिसे उनको गेंदबाजी करने में परेशानी आई तो उन्होंने भी ग्रीम स्मिथ का नाम लिया।
एंडरसन ने कहा, "ग्रीम स्मिथ के आगे गेंदबाजी करना बहुत ही उम्मीद खोकर गेंद डालने जैसा था, मेरे सामने भी वही परेशानी आती थी जो ब्रॉड को आई। साल 2003 में मेरी पहली सीरीज थी और उस वक्त मैं सिर्फ एक तरफ ही गेंद स्विंग करवा पाता था, मेरे पास आउट स्विंगर नहीं थी।"
ब्रॉड के नाम भी टेस्ट क्रिकेट में अब तक कुल 485 विकेट हैं। ब्रॉड ने अब तक तीनों फॉर्मेट में मिलाकर अपने खेले 315 मैचों अपनी टीम के लिए अब तक 728 विकेट हासिल कर चुके हैं। वहीं जेम्स एंडरसन अब तक अपने खेले 364 मैचों में 871 विकेट हासिल कर चुके हैं। जेम्स एंडरसन साल 2002 से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहे हैं और अब तक वह रिटायर नहीं हुए हैं, जबकि स्टुअर्ट ब्रॉड साल 2006 से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहे हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
