हिल्फेनहास चोटिल, लीड्स में खेलना तय नहीं
हिल्फेनहास ने लॉर्ड्स में खेले गए पहले टेस्ट मैच में टीम की जीत में अहम योगदान दिया था। उन्होंने न सिर्फ पाकिस्तानी टीम के तीन शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों को पेवेलियन की राह दिखाई थी बल्कि बल्ले के साथ भी कमाल करते हुए अर्धशतक लगाकर टीम को मजबूती दी थी।
समाचार पत्र 'सिडनी मार्निग हेराल्ड' के मुताबिक लॉर्ड्स टेस्ट के दौरान क्षेत्ररक्षण करते वक्त हिल्फेनहास मैदान में गिर पड़े थे और उनका कंधा चोटिल हो गया था। इस वजह से टीम प्रबंधन उनके दूसरे मैच में खेलने को लेकर आश्वस्त नहीं है।
बहरहाल, कप्तान पोंटिग ने हालांकि कहा कि हिल्फेनहास ने मैच के बाद नेट पर गेंदबाजी की है और वह उनके खेलने को लेकर अंतिम समय तक आशान्वित रहेंगे। आस्ट्रेलिया ने लॉर्ड्स टेस्ट 150 रनों से जीतकर श्रृंखला में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:40 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications