त्रिकोणीय श्रृंखला: सस्ते में निपटे ओझा और कार्तिक (लीड-1)
हरारे, 5 जून (आईएएनएस)। श्रीलंकाई क्रिकेट टीम के खिलाफ त्रिकोणीय श्रृंखला के अहम मुकाबले में शनिवार को भारतीय टीम ने नमन ओझा और दिनेश कार्तिक रूप में अपने दो विकेट गवां दिए हैं। करियर का पहला अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल रहे ओझा महज एक रन ही बना सके।
हरारे स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर श्रीलंकाई टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत की ओर से दिनेश कार्तिक के साथ युवा बल्लेबाज ओझा को पारी की शुरुआत करने की जिम्मेदारी दी गई थी। परंतु ओझा ने जल्द ही पेवेलियन की राह पकड़ ली। ओझा श्रीलंका के तेज गेंदबाज नुवान कुलसेकरा की गेंद पर पगबाधा करार दिए गए। उन्होंने सात गेंदों का सामना किया और सिर्फ एक रन बनया।
ओझा के पवेलियन लौटने के बाद विराट कोहली ने कार्तिक के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। लेकिन जल्द ही कार्तिक 27 रन बनाकर पेवेलियन लौट गए। फिलहाल भारतीय टीम ने 10 ओवरों में दो विकेट पर 46 रन बना लिए थे। कोहली 10 और यूसुफ पठान चार रन बनाकर नाबाद थे।
फाइनल में जगह बनाने के लिए भारत को यह मैच बोनस अंकों के साथ जीतना पड़ेगा। भारतीय एकादश में ओझा, आर. अश्विन और पंकज सिंह को शामिल किया है। इन तीनों खिलाड़ी का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में यह पहला मुकाबला है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications