राष्ट्रमंडल खेल : शरीक नहीं होंगी महारानी एलिजाबेथ (लीड-1)
पिछले 40 वर्षो में यह पहला मौका है, जब महारानी राष्ट्रमंडल खेलों में अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं कराएंगी। उनके स्थान पर उनके उत्तराधिकारी राजकुमार चार्ल्स राजपरिवार का प्रतिनिधित्व करेंगे।
समाचार पत्र 'डेली मेल' ने रविवार को खबर दी है कि महारानी काम के दबाव के कारण भारत न जा सकेंगी। ऐसा 1966 के बाद पहली बार हो रहा है जब राष्ट्रमंडल समूह की सर्वेसर्वा महारानी किसी आयोजन में हिस्सा नहीं लेंगी।
राजपरिवार के पुश्तैनी निवास बकिंघम पैलेस के प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि कर दी है। उन्होंने कहा कि महारानी के कार्यक्रम में अक्टूबर के पहले सप्ताह में भारत जाना शामिल नहीं है।
प्रवक्ता ने कहा, "यह सही है। महारानी के कार्यक्रम में अक्टूबर में भारत जाना शामिल नहीं है। इस दौरान उन्हें कई महत्वपूर्ण काम निपटाने हैं, जिनमें कई विदेश दौरे शामिल हैं। इसका मतलब यह है कि वह राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान भारत नहीं जा सकेंगी।"
भारत में इन खेलों का आयोजन पहली बार हो रहा है। इस खेल आयोजन के उद्घाटन के अवसर पर अनेक देशों के राष्ट्राध्यक्षों और अतिविशिष्ठ प्रतिनिधियों के नई दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है। राष्ट्रमंडल खेलों का एशिया में दूसरी बार आयोजन हो रहा है।
इस बीच, नई दिल्ली स्थित ब्रिटिश उच्चायोग ने इस बात को लेकर प्रसन्नता जाहिर की है कि राजकुमार चार्ल्स उद्घाटन समारोह में हिस्सा लेने भारत पहुंचेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications