Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

नाराज रणधीर का साई कार्यकारिणी से इस्तीफा

रणधीर ने कहा कि खेल मंत्रालय ने उनके साथ जानबूझकर ऐसा बर्ताव किया है क्योंकि उन्होंने खेल प्रशासकों की उम्र और कार्यअवधि को लेकर सरकार द्वारा जारी निर्देशों का विरोध किया था।

रणधीर ने साई के महानिदेशक को लिखे पत्र में अपने इस्तीफा का जिक्र किया। रणधीर ने लिखा, "मैं तत्काल प्रभाव से साई की कार्यकारिणी से इस्तीफा दे रहा हूं। मैं पहले कई बार राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समारोह के लिए आमंत्रित किया जा चुका हूं लेकिन इस बार मुझे जानबूझकर इस समारोह के लिए आमंत्रित नहीं किया गया।"

रणधीर ने कहा कि वह मंत्रालय की ओर से इस तरह के व्यवहार की आशा कर रहे थे। बकौल रणधीर, "अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति का सदस्य होने के नाते मेरा कर्तव्य ओलंपिक चार्टर के हितों की रक्षा करना है। ओलंपिक चार्टर राष्ट्रीय ओलंपिक संघों और उनसे संबद्ध इकाइयों की स्वायत्तता का समर्थन करता है।"

"इस लिहाज से सरकार के निर्देशों को लेकर मेरा विरोध जायज था और मैं आगे भी आईओए, ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया और आईओसी के सदस्य के तौर पर सरकार के इस तरह के कदमों का विरोध करता रहूंगा।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:43 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+