आस्ट्रेलिया के समाचार पत्र 'द आस्ट्रेलियन' के मुताबिक पिछले चार साल में यह पहला मौका है, जब पूर्व सर्वोच्च वरीयता प्राप्त खिलाड़ी स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर को यहां शीर्ष वरीयता नहीं मिली है। फेडरर दूसरे वरीयता प्राप्त खिलाड़ी के तौर पर अपनी चुनौती पेश करेंगे।
पिछले साल छह महिलाओं ने डब्ल्यूटीए की सर्वोच्च वरीयता की कुर्सी पर बैठने का गौरव हासिल किया था। उनमें से एक अमेरिका की सेरेना विलियम्स भी हैं। बहरहाल, सेरेना को आस्ट्रेलियन ओपन में दूसरी वरीयता मिली है।
मौजूदा चैंपियन सर्बिया के नोवाक जोकोविक को पुरुष वर्ग में तीसरी वरीयता दी गई है जबकि ब्रिटेन के उभरते स्टार एंडी मरे को चौथी और चोट के कारण रूस के निकोली डेवीडेंको को प्रतियोगिता से बाहर होने के कारण फ्रांस के जो विल्फ्रेड त्सोंग को पांचवीं वरीयता दी गई है।
फ्रांस के एक अन्य खिलाड़ी गिलीज सिमोन को छठी और तीन बार आस्ट्रेलियन ओपन का सेमीफाइनल खेल चुके अमेरिका के एंडी रॉडिक को सातवीं वरीयता मिली है।
महिला वर्ग में, बीजिंग ओलंपिक का फाइनल खेलने वाली रूस की दिनारा सफीना और एलिना दिमेंतिएवा को क्रमश: तीसरी और चौथी वरीयता मिली है।
पिछले वर्ष आस्ट्रेलियन ओपन की उपविजेता रहीं सर्बिया की एना इवानोविक को पांचवीं और विंबलडन चैंपियन अमेरिका की वीनस विलियम्स को छठी वरीयता मिली है।
आगामी सोमवार से शुरू हो रहे आस्ट्रेलियन ओपन के लिए शुक्रवार को ड्रॉ निकाले जाएंगे। यह प्रतियोगिता 16 फरवरी तक चलेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।