आस्ट्रेलियन ओपन: तीसरे दौर में पहुंचे युकी
मेलबर्न, 27 जनवरी: जूनियर वर्ग में भारत के सबसे प्रतिभाशाली टेनिस खिलाड़ी युकी भांबरी साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन के एकल वर्ग के तीसरे दौर में पहुंच गए हैं, हालांकि एक अन्य भारतीय काजा विनायक शर्मा को हार का सामना करना पड़ा।
शीर्ष वरीयता प्राप्त भांबरी ने मंगलवार को खेले गए दूसरे दौर के मुकाबले में आस्ट्रेलिया के स्टीफन होह को 7-6(1), 6-0 से पराजित किया।
अगले दौर में भांबरी का सामना 13वीं वरीयता प्राप्त क्रोशियाई खिलाड़ी डिनो मारकान से होगा, जिन्होंने आस्ट्रेलिया के ल्यूक साविले को 6-3, 3-6, 6-2 से हराया।
जूनियर वर्ग में भी भारत के एक अन्य दावेदार शर्मा को हार का सामना करना पड़ा। उन्हें नीदरलैंड के जस्टिन एलेवेल्ड ने 6-1, 6-1 से हराया।
भांबरी को मंगलवार को दोहरी सफलता मिली। वह अपने चीनी ताइपे के जोड़ीदार लियांग चीन हुआंग के साथ युगल वर्ग के तीसरे दौर में पहुंच गए हैं। भांबरी और लियांग ने इटल के मार्को बोरटोलोटी और बेलारूस के ब्लादिमीर क्रुज को 6-3, 6-4 से हराया।
उधर, वरिष्ठ वर्ग में भारत के दिग्गज युगल विशेषज्ञ टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस और उनकी जोड़ीदार जिंबाब्वे की कारा ब्लैक को मिश्रित युगल मुकाबलों के दूसरे दौर में हार का सामना करना पड़ा।
पेस और ब्लैक की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त जोड़ी को स्विट्जरलैंड की पैटी श्नाइडर और दक्षिण अफ्रीका के वेसले मूडी की गैरवरीयता प्राप्त जोड़ी ने 6-1, 7-5 से पराजित किया।
मिश्रित युगल वर्ग के अन्य मुकाबलों में फ्रांस की नताली डेसी और इजरायल के एंडी रैम की जोड़ी ने अमेरिका की लेजल हूबर और ब्रिटेन के जेमी मरे की जोड़ी को 6-7, 6-2, 10-4 से हराया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:21 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications