भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया
भारत ने इसी मैदान पर बुधवार को खेला गया पहला मुकाबला छह विकेट से जीता था। पहले मैच में विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग नहीं खेल सके थे लेकिन इस मैच में उनकी वापसी हुई है।
सहवाग की वापसी के बावजूद भारतीय टीम प्रबंधन ने पारी की शुरुआत मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और बेहतरीन फार्म में चल रहे गौतम गंभीर से ही कराने का फैसला किया है।
सहवाग तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे। पहले मैच में 25 रन बनाकर कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ भारत की शानदार जीत में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले रोहित शर्मा को सहवाग के लिए जगह खाली करनी पड़ी है।
इसके अलावा तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल के स्थान पर प्रवीण कुमार को टीम में शामिल किया गया है। मुनाफ की जांघ की मांसपेशी में खिंचाव है। पांच मैचों की श्रृंखला में भारतीय टीम 1-0 से आगे चल रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications