आईपीएल : डेक्कन चार्जर्स ने 10 ओवर में बनाए 85 रन (लीड-4)
सुपर किंग्स द्वारा तय 166 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए डेक्कन चार्जर्स टीम के सलामी बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट (44) और हर्शेल गिब्स (नाबाद 30) ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 5.4 ओवर में पहले विकेट के लिए 67 रन जोड़े।
अपनी 19 गेंदों की पारी में पांच चौके और तीन छक्के लगाने वाले गिलक्रिस्ट सुरेश रैना की गेंद पर मुथैया मुरलीधरन के हाथों लपके गए। इसके बाद वी.वी.एस. लक्ष्मण भी ज्यादा देर नहीं टिक सके और चार रन बनाकर रैना द्वारा जैकब ओरम के हाथों कैच करा दिए गए।
खबर लिखे जाने तक गिब्स ने अपनी 28 गेंदों की पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया था जबकि रोहित शर्मा चार बनाकर खेल रहे थे।
इससे पहले, टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए सुपर किंग्स टीम ने मैथ्यू हेडन (49), सुरैश रैना (25), कप्तान महेंद्र सिंह धौनी (22) और ओरम (नाबाद 41) की उम्दा बल्लेबाजी की बदौलत निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए।
हेडन ने अपनी 35 गेंदोंे की पारी में जहां आठ चौके लगाए वहीं रैना ने 19 गेंदो का सामना करते हुए एक चौके और दो छक्के जड़े।
कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने भी 22 गेंदों का सामना करते हुए एक चौका और एक छक्का लगाया। ओरम ने अपनी नाबाद पारी के दौरान 29 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके और दो छक्के लगाए। एल्बी मोर्कल ने 13 रनों को योगदान दिया जबकि एस. बद्रीनाथ ने आठ रन बनाए।
शानदार फार्म में दिख रही डेक्कन चार्जर्स टीम ने अब तक खेले गए अपने तीनों मैच जीतकर पूरे छह अंक हासिल कर लिए हैं। आठ टीमों की तालिका में वह पहले स्थान पर है। दिल्ली डेयर डेविल्स टीम ने भी तीन मैचों से छह अंक जुटाए हैं लेकिन कुल रन रेट के मामले में वह डेक्कन चार्जर्स से पीछे है।
दूसरी ओर, चेन्नई सुपर किंग्स ने अब तक खेले गए चार मैचों से तीन अंक जुटाए हैं। उसे एक मैच में जीत मिली है जबकि दो बार उसे हार का सामना करना पड़ा है। एक मैच रद्द हो गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications