Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अमेरिकी ओपन : जोकोविक पस्त, नडाल चैम्पियन (लीड-1)

लगभग साढ़े तीन घंटे में मिली इस जीत के साथ नडाल ने अपने शानदार करियर के दौरान सभी चार ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने का सपना पूरा कर लिया। इसके साथ ही नडाल सर्वकालिक महान खिलाड़ियों की सूची में शामिल होने के एक कदम और करीब पहुंच गए हैं।

दूसरी ओर, सेमीफाइनल में दिग्गज रोजर फेडरर की चुनौती समाप्त करने वाले जोकोविक का खिताब जीतने का सपना एक बार फिर अधूरा रह गया। जोकोविक वर्ष 2007 में खिताब के करीब पहुंचे थे लेकिन फाइनल मुकाबले में उन्हें फेडरर ने पराजित किया था।

टेनिस इतिहास में नडाल सातवें खिलाड़ी हैं जिन्होंने सभी चारों ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं। यह मुकाम हासिल करने वाले अन्य खिलाड़ी हैं फ्रेड पैरी, डॉन बज, रॉड लेवर, रॉय इमर्सन, आंद्रे अगासी और रोजर फेडरर। फेडरर पांच बार अमेरिकी ओपन खिताब जीत चुके हैं।

वर्ष के सबसे अंत में खेले जाने वाले अमेरिकी ओपन के अलावा सबसे पहले जनवरी में खेले जाने वाले आस्ट्रेलियाई ओपन, मई में खेले जाने वाले फ्रेंच ओपन और जून में खेले जाने वाले विंबलडन टेनिस प्रतियोगिताओं को ग्रैंड स्लैम आयोजन का दर्जा प्राप्त है।

बहरहाल, नडाल ने मैच के बाद कहा कि वह अपने खेल से खुश हैं। उन्होंने कहा, "अपने अब तक के करियर के दौरान मैंने संभवत: इस टूर्नामेंट में अपना सबसे अच्छा मैच खेला है। मैं खुश हूं कि मैंने अहम मुकाम पर अपना श्रेष्ठ खेल दिखाकर खिताब जीतने में सफलता हासिल की।"

इस जीत ने नडाल को पेशेवर टेनिस संघ (एटीपी) की सूची में और मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। नडाल के 12025 अंक हैं जबकि जोकोविक दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। जोकोविक के 7145 अंक हैं। इस सूची में फेडरर तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं। फेडरर के 6735 अंक हैं।

अमेरिकी ओपन में खिताबी जीत हासिल करने वाले नडाल स्पेन के तीसरे खिलाड़ी हैं। इससे पहले मैनुएल सांताना ने 1965 में और मैनुएल ओरांतेस ने 1975 में खिताबी जीत हासिल की थी। यह घटना उस समय की है, जब नडाल का जन्म भी नहीं हुआ था।

वर्ष 2003 में जुआन कार्लोस फरेरो खिताब के करीब पहुंचे थे लेकिन अमेरिकी खिलाड़ी रॉडिल ने उन्हें फाइनल में हरा दिया था। इसके सात साल बाद स्पेन के खिलाड़ी के तौर पर नडाल ही फाइनल में पहुंचे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:44 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+