Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

फीफा विश्व कप : दक्षिण अफ्रीका में हो रहा है 'पारिवारिक' आयोजन

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक ब्लादिमीर वेइस स्लोवाकिया में काफी लोकप्रिय हैं। वह स्लोवाकिया की टीम के कोच होने के साथ-साथ इस टीम में खेलने वाले एक खिलाड़ी के पिता भी हैं।

स्लोवाकिया एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में पहली बार विश्व कप में हिस्सा ले रहा है। वेइस 1990 में चेकोस्लोवाकिया के लिए खेल चुके हैं। मजेदार बात यह है कि इस बार 45 वर्षीय वेइस के 20 वर्षीय पुत्र ब्लादिमीर वेइस भी स्लोवाकियाई टीम के सदस्य हैं। वेइस जूनियर मैनचेस्टर सिटी के लिए क्लब फुटबाल खेलते हैं।

इससे भी मजेदार बात यह है कि वेइस के पिता का भी नाम ब्लादिमीर वेइस ही था और भी चेकोस्लोवाकिया के लिए विश्व कप खेल चुके हैं। वेइस उस समय सिर्फ एक वर्ष के थे।

वेइस परिवार ही विश्व कप में हिस्सा लेने वाले पिता-पुत्रों की कहानी बयां नहीं करता। इसके अलावा अमेरिकी कोच बॉब ब्रेडले और उनके पुत्र माइकल ब्रेडले भी इस फेहरिस्त में शामिल हैं।

इससे पहले, वर्ष 1998 में इटली के कोच सीजर माल्दीनी और उनके पुत्र पाउलो माल्दीनी ने एक साथ विश्व कप में हिस्सा लिया था।

इस विश्व कप में भाइयों की कुछ ऐसी जोड़ियां भी हैं, जो साथ-साथ खेल रही हैं। होंडूरास की टीम के विल्सन और जॉनी पालाकोइस इसमें शामिल हैं।

इसी तरह जर्मनी के खिलाड़ी जोरोम बाएटेंग और उनके सौतेले भाई केविन प्रिंस बाएटेंग भी इस विश्व कप में हिस्सा ले रहे हैं लेकिन अलग-अलग देशों के लिए। जोरोम जहां जर्मनी के लिए खेलेंगे वहीं केविन घाना के लिए खेलेंगे। जोरोम और केविन सौतेले भाई हैं। इनके पिता घाना के हैं लेकिन माताएं जर्मनी और घाना की हैं।

इस विश्व कप में ससुर-दामाद की दो जोड़ियां भी खेल रही हैं। अर्जेटीना के कोच डिएगो मैराडोना ने अपनी पुत्री की शादी राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ी सर्गियो एग्वुरो से की है जबकि हॉलैंड के मिडफील्डर मार्क वान बोम्मेल ने अपनी टीम के कोच बर्ट वान मारविज्क की बेटी से शादी की है। एग्वुरो और बोम्मेल भी पिता बन चुके हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:38 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+