श्रीलंकाई टीम ने 20 ओवरों की समाप्ति के बाद बिना कोई विकेट खोए 116 रन बना लिए हैं। उपुल थरंगा 56 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 42 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि दिलशान ने 64 गेंदों पर नौ चौकों और एक छक्के की सहायता से 72 रन बनाए हैं।
दिलशान ने 39 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। यह मैच महज औपचारिकता है क्योंकि दोनों ही टीमें फाइनल में पहुंच चुकी हैं। तीसरी टीम के तौर पर टीम इंडिया अपने तीन मैच गंवाने के बाद श्रृंखला से बाहर हो चुकी है।
ऐसे में इस मैच में मिली जीत नौ जून को होने वाले फाइनल के लिहाज से जीतने वाली टीम को मनोबल प्रदान करेगी। खिताबी मुकाबला आगामी बुधवार को इसी मैदान पर खेला जाना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।