IPL : ब्रैड हाॅग ने बताए 'पावरप्ले' में खतरनाक खेलने वाले 3 बल्लेबाजों के नाम
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) का 13वां सीजन 29 मार्च को शुरू होने वाला था लेकिन कोरोना वायरस के चलते टूर्नामेंट को स्थगित कर दिया गया। इसी के साथ फैंस इस बार फटाफट क्रिकेट में अपने फेवरेट बल्लेबाजों को देखने से चूक गए। महामारी के प्रकोप को देखते हुए देशभर में 21 दिन का लाॅकडाउन किया गया है। सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि अन्य देशों ने भी इससे निपटने की कड़ी तैयारी कर रखी है। ऐसे में खाली समय दिग्गज क्रिकेटर हर मुद्दे पर अपनी राय रखने से नहीं चूक रहे। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बाएं हाथ के लेग स्पिनर और दो बार के विश्व कप विजेता ब्रैड हॉग ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर उन तीन बल्लेबाजों के नाम बताए जो पावरप्ले में सबसे खतरनाक खेलते हैं।

लिए इनके नाम
ब्रैड हॉग ने अपने हमवतन और सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर, मिस्टर आईपीएल और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी सुरेश रैना और राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर को पावरप्ले के ओवरों का सबसे खतरनाक बल्लेबाज चुना।

बताई खासियतें
उन्होंने कहा कि विकेट के बीच शानदार रनिंग के साथ-साथ विकेट के दोनों किनारों पर स्वतंत्र रूप से स्कोर करने की वार्नर की क्षमता उन्हें पहले छह ओवरों के दौरान एक बड़ी ताकत बनाती है। बकौल ब्रैड हॉग को लगता है कि सुरेश रैना दक्षिणपूर्वी गेंदबाजों को शानदार तरीके से निशाना बनाते हैं, जबकि जोस बटलर की इनोवेटिव शॉट्स मारने की शानदार प्रतिभा उन्हें अदम्य ताकत बनाती है।

बटलर को IPL होने की उम्मीद
भले ही आईपीएल के पूरी तरह से रद्द होने की संभावना हो लेकिन बटलर को उम्मीद है कि टूर्नामेंट होगा। बटलर ने कहा, "यह विश्व क्रिकेट के लिए एक बहुत बड़ा टूर्नामेंट है, इसलिए उम्मीद है कि यह एक ऐसी स्थिति बन जाएगी जहां कुछ खेला जा सकता है] या यह एक छोटा टूर्नामेंट बन सकता है, या कुछ और आगे बढ़ सकता है।"
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
