आईपीएल : पंजाब को 24 रनों से हराकर चेन्नई सेमीफाइनल में पहुंचा (लीड-7)
चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 116 रन बनाए। इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 92 रन ही बना सकी। पंजाब की ओर से रमेश पोवार सात रन और चावला चार रन बनाकर नाबाद रहे।
किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से ल्यूक पोमर्शबैक 32 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से 26 रन बनाए। युवराज सिंह विकेट पर टिक नहीं सके और 19 गेंदों में छह रन बनाकर आउट हुए।
पंजाब के सलामी बल्लेबाज सन्नी सोहाल दूसरे ही ओवर में तीन रन बनाकर आउट हो गए। साइमन कैटिच ने 13 गेंदों में एक चौके की मदद से आठ रन बनाए। संगकारा (7), मोटा (5), ब्रेट ली (6), इरफान पठान (14) रन बनाकर आउट हुए।
इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 116 रन बनाए। चेन्नई की ओर से बालाजी 2 रन और मुरलीधरन 1 रन बनाकर नाबाद रहे।
सुपर किंग्स को पहला झटका पांचवें ओवर की पांचवीं गेंद पर लगा था। मैथ्यू हेडन की अनुपस्थिति में पार्थिव पटेल के साथ पारी की शुरुआत करने उतरे जार्ज बेले 12 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 15 रन बनाने के बाद युवराज सिंह के सीधे थ्रो पर रन आउट हो गए।
इसके बाद 54 रन के कुल योग पर पटेल भी चलते बने। पटेल ने अपनी 23 गेंदों की पारी में चार चौके और एक छक्का लगाया। उनका विकेट रोमेश पोवार को मिला।
इसके बाद बद्रीनाथ (4) और कप्तान धौनी (2) सस्ते में आउट हो गए। सुरेश रैना ने 21 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 20 रन बनाए। ओरम 21 गेंदों में एक चौके की मदद से 17 रन बनाकर और अस्विन 15 गेंदों में एक चौके की मदद से 8 रन बनाकर आउट हुए। थुसारा एक रन बनाकर रन आउट हो गए।
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ने महेंद्र सिंह धौनी ने स्थानीय किंग्समीड स्टेडियम में बुधवार को किंग्स इलेवन पंजाब टीम के साथ खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 54वें मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications