Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

चैम्पियंस लीग : इंटर ने 45 वर्ष बाद जीता खिताब (लीड-1)

शनिवार को स्टेडिया बार्नब्यू में खेले गए खिताबी मुकाबले में इंटर ने जर्मनी के क्लब बेयर्न म्यूनिख को 2-0 से हराया। इंटर ने इस खिताब पर 45 वर्ष के बाद कब्जा किया है। उसने 1964 में पहली बार यह खिताब जीता था। उसने 1965 में भी अपनी सफलता दोहराई थी लेकिन उसके बाद उसे जीत के लिए चार दशक से अधिक सयम तक इंतजार करना पड़ा।

इस जीत ने इंटर के प्रबंधक जोस मोरिन्हो को उस खास क्लब में शामिल कर दिया है, जिसमें अपने क्लबों को दो मौकों पर चैम्पियंस लीग खिताब दिलाने वाले केवल तीन प्रबंधक शामिल हैं।

मोरिन्हो ने 1994 में पोरटो को यह खिताब दिलाया था। इससे पहले एर्नेस्ट हापेल (फायेनूर्ड और एसवी हैम्बर्ग) और ओटमार हिट्जफील्ड (बोरूसिया डार्टमंड और म्यूनिख) ने अपने क्लबों को दो मौकों पर यह खिताब जिताने में मदद की थी।

15 मई को इंटर ने सिएना को हराकर इटली की घरेलू लीग सेरी-ए चैम्पियनशिप जीती थी। इस तरह उसने इस सत्र में दो प्रमुख खिताबों पर कब्जा किया। 1995 में क्लब का मालिकाना हक हासिल करने वाले मौजूदा अध्यक्ष मासिमो मोराती ने कहा है कि वह अपने क्लब के इस शानदार प्रदर्शन से अभिभूत हैं। मोराती के पिता एंजेलो ने 1955 से 1968 तक इस क्लब को अपनी सेवाएं दी थीं और उसी दौरान क्लब ने दो बार चैम्पियंस लीग खिताब जीता था।

समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक इंटर की जीत के हीरो रहे मिलितो ने इस क्षण को यादगार करार दिया। मिलितो ने कहा, "अपनी भावनाओं को बयां करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। मैंने इससे पहले इतनी खुशी कभी महसूस नहीं की थी। यह अद्वितीय सफलता है। मैंने अपने क्लब को जिताने की सपना देखा था और आज वह सपना पूरा हो गया।"

मोराती ने कहा कि वह मोरिन्हो के प्रयासों से खुश हैं लेकिन उन्हें इस बात का डर है कि मोरिन्हो इस सत्र के बाद किसी अन्य क्लब को अपनी सेवाएं देंगे। इसके लिए उनकी स्पेन के क्लब रियल मेड्रिड के साथ बातचीत चल रही है।

मोरितो ने कहा, "खिताब जीतना किसी सपने जैसा है। 45 वर्ष तक हम इसकी आस लगाए बैठे रहे लेकिन मोरिन्हो की देखरेख में आज टीम ने वह कारनामा कर दिखाया। इस टीम पर पूरे देश को गर्व है। हम इस क्षण को लंबे समय तक अपने जेहन में बसाकर रखेंगे। मैं व्यक्तिगत रूप से चाहता हूं कि मोरिन्हो भी इसमें हमारा साथ दें और अगले कुछ समय के लिए हमारे साथ ही बने रहें।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:37 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+