Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

वसीम जाफर ने बताया मौजूदा दौर में किस खिलाड़ी के पास है बेस्ट क्रिकेट ब्रेन

नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर ने हाल ही में क्रिकेट से संन्यास लिया, जिसके बाद से वो फिलहाल घर पर हैं और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आते हैं। कोरोना वायरस के चलते इन दिनों सभी खिलाड़ी अपने घरों में बंद है और सोशल मीडिया के जरिये ही लोगों से बात कर रहे हैं। संन्यास लेने के बाद से ही वसीम जाफर लगातार खेल के मुद्दों पर बेबाकी से राय रख रहे हैं। इस बीच वसीम जाफर ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ बिताये पलों को याद करते हुए बताया कि वो क्रिकेट में महज 30 लाख रुपये कमाने आये थे।

और पढ़ें: आरपी सिंह ने जारी की अपनी ऑल टाइम IPL टीम, धोनी, कोहली, रोहित को नहीं चुना कप्तान

साथ ही जाफर ने अपनी ऑल टाइम आईपीएल की बेस्ट टीम भी चुनी। इस बीच वसीम जाफर ने उस खिलाड़ी का नाम बताया जिसमें मौजूदा समय में सबसे ज्यादा क्रिकेट ब्रेन है।

और पढ़ें: शेन वॉर्न ने चुनी ऑस्ट्रेलिया की ऑल टाइम बेस्ट टेस्ट इलेवन, बड़े खिलाड़ियों का नाम गायब

वसीम जाफर ने बताया किस खिलाड़ी में बेस्ट क्रिकेट ब्रेन

वसीम जाफर ने बताया किस खिलाड़ी में बेस्ट क्रिकेट ब्रेन

वसीम जाफर का मानना है कि मौजूदा खिलाड़ियों में से भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के पास खेल की सबसे अच्छी समझ है। उन्होंने यह बात ट्विटर पर एक फैन के सवाल के जवाब में कही। वसीम जाफर और रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के लिए एक साथ क्रिकेट खेल चुके हैं।

रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस को चार बार आईपीएल का खिताब दिलाया है। वह कोहली की गैरमौजूदगी में भारत की कप्तानी भी अच्छे से करते आए हैं।

रोहित शर्मा को आदर्श मानता है यह पाकिस्तानी खिलाड़ी

रोहित शर्मा को आदर्श मानता है यह पाकिस्तानी खिलाड़ी

वहीं पाकिस्तान के उभरते हुए बल्लेबाज हैदर अली ने कहा है कि वह रोहित शर्मा को अपना आदर्श मानते हैं। हाल ही में पाकिस्तान सुपर लीग में अच्छे प्रदर्शन की बदौलत चर्चा में आये हैदर अली ने कहा था कि वो विराट कोहली से अपनी तुलना नहीं करना चाहते हैं।

हैदर ने कहा, 'मेरे आइडल रोहित शर्मा हैं, उनकी खेल की बेस्ट बात उनका स्ट्राइक रेट है, वो अपने खेल में भी चाहता हूं।'

भारत के लिये भी सफल कप्तानी कर चुके हैं रोहित शर्मा

भारत के लिये भी सफल कप्तानी कर चुके हैं रोहित शर्मा

लिमिटेड ओवर क्रिकेट में टीम इंडिया के उप-कप्तान रोहित की तारीफ करते हुए हैदर ने कहा कि वो भविष्य में उनकी तरह बल्लेबाजी करना चाहते हैं। अंडर-19 वर्ल्ड कप के बाद हैदर ने पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में भी अपनी बल्लेबाजी से सबको काफी प्रभावित किया।

गौरतलब है कि वनडे में रोहित ने 10 बार टीम की कप्तानी की है, जिसमें से आठ बार वह जीतने में सफल रहे हैं। टी-20 में रोहित ने 19 बार टीम की कप्तानी की है और 15 बार जीत हासिल की है।

Story first published: Wednesday, April 1, 2020, 17:08 [IST]
Other articles published on Apr 1, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+